फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: छठ पूजा देखने आए मासूम बच्चे और बुजुर्ग को बाइक सवार ने रौंदा, मौके पर मौत; आरोपी नशे में था धुत

Mon, 27 Oct 2025 09:40 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर

सार

मृतकों की पहचान 10 वर्षीय ऋतिक कुमार (पिता रंजीत सहनी, ग्राम सोढना माघोपुर) और 60 वर्षीय भज्जू प्रसाद (निवासी हरशेर बलुआ) के रूप में हुई है। बताया गया कि ऋतिक अपने रिश्तेदार के घर छठ पूजा देखने आया था और गांव के बुजुर्ग भज्जू प्रसाद के साथ घाट की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
नशे में धुत बाइक सवार ने मासूम और बुजुर्ग को रौंदा, दोनों की मौके पर मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर से छठ पूजा के दिन एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। सिवाई पट्टी थाना क्षेत्र के हरशेर गांव में सोमवार शाम छठ घाट की ओर जा रहे एक मासूम बच्चे और एक बुजुर्ग को तेज रफ्तार बाइक सवार ने कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आरोपी बाइक सवार को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

मृतकों की पहचान 10 वर्षीय ऋतिक कुमार (पिता रंजीत सहनी, ग्राम सोढना माघोपुर) और 60 वर्षीय भज्जू प्रसाद (निवासी हरशेर बलुआ) के रूप में हुई है। बताया गया कि ऋतिक अपने रिश्तेदार के घर छठ पूजा देखने आया था और गांव के बुजुर्ग भज्जू प्रसाद के साथ घाट की ओर जा रहा था। इसी दौरान घाट से कुछ कदम पहले ही नशे में धुत एक युवक तेज रफ्तार बाइक से आया और दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्चा कई फीट दूर जा गिरा, जबकि बुजुर्ग मौके पर ही गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

ये भी पढ़ें- Bihar Election 2025 : जदयू और भाजपा के बाद अब राजद ने लिया एक्शन, अपने 18 नेताओं को पार्टी से निकाला बाहर

विज्ञापन


जानकारी मिलते ही गांव में मातम पसर गया

घटना की सूचना मिलते ही सिवाई पट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। थाना अध्यक्ष शिवेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि बाइक सवार को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाइक जब्त कर ली गई है। उन्होंने कहा कि चालक नशे की हालत में था। मामले की जांच की जा रही है। हादसे की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया। छठ पूजा की खुशियां गम में बदल गईं। पूरे इलाके में शोक का माहौल है और लोग मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें