फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: भाभी को मौत के घाट उतारने वाले प्रेमी ने की आत्महत्या की कोशिश, पुलिस हाजत में आरोपी ने खाया जहर

Sun, 12 Apr 2026 04:25 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar News: वैशाली के बेलसर थाना क्षेत्र में हत्या के आरोप में गिरफ्तार युवक साहिल पटेल ने पुलिस हाजत में जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। उसे पहले लालगंज के निजी अस्पताल और फिर पीएमसीएच रेफर किया गया।  
विज्ञापन
पुलिस अभिरक्षा में आरोपी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के बेलसर थाना क्षेत्र में शनिवार को हुई एक महिला की हत्या के मामले में गिरफ्तार युवक ने पुलिस हाजत में ही जहर खा लिया, जिससे उसकी हालत नाजुक हो गई। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए लालगंज स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया। फिलहाल युवक का इलाज जारी है।

विज्ञापन


पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल
घटना की सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं। इस घटना के बाद एक बार फिर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं कि आखिर युवक के पास हाजत के अंदर जहर कैसे पहुंचा। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

हाजत में बंद करने से पहले होती है आरोपी की तलाशी
बता दें कि जब पुलिस किसी आरोपी को पकड़कर थाने लाती है तो उसकी पूरी तलाशी ली जाती है और उसके पास मौजूद सामान हाजत में बंद करने से पहले बाहर रखवा लिया जाता है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या युवक की ठीक से तलाशी नहीं ली गई थी या उसे बिना जांच के ही हाजत में बंद कर दिया गया। साथ ही यह भी सवाल उठ रहा है कि जिस समय युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया, उस समय ड्यूटी पर तैनात पदाधिकारी और संतरी क्या कर रहे थे।
विज्ञापन


भाभी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार हुआ था आरोपी
युवक की पहचान मौना बिशनपुर गांव निवासी साहिल पटेल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, प्रेमिका भाभी की हत्या के मामले में कथित प्रेमी देवर को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। शनिवार को बेलसर थाना क्षेत्र के मौना बिशनपुर गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया था। बताया जा रहा है कि महिला के देवर साहिल पटेल ने प्रेम प्रसंग के चलते उसकी हत्या कर दी। पूर्व में भी दोनों के बीच इस संबंध को लेकर कई बार विवाद हो चुका था। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साहिल पटेल को गिरफ्तार कर लिया था।

ये भी पढ़ें: प्रेम विवाद का खौफनाक अंजाम! छात्र ने फंदे से लटककर दी जान, बेटे की लाश देख परिजन बेहाल
विज्ञापन


'आरोपी के साथ उसके परिजन मौजूद'
इस संबंध में वैशाली के एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि महिला की हत्या के मामले में एक युवक को थाने लाया गया था। युवक ने किसी पैकेट से कुछ खा लिया, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल युवक की स्थिति स्थिर है और उसके परिजन उसके साथ मौजूद हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें