फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: वैशाली में वही गांव, जहां से RJD उम्मीदवार शिवानी को मिली थी हत्या की धमकी, बरामद हुआ हथियारों का जखीरा

Sun, 26 Oct 2025 11:54 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वैशाली

सार

वैशाली जिले के करताहा थाना क्षेत्र में STF ने बीती रात लगभग 7 घंटे तक छापेमारी की। पटना से आई टीम ने उमाशंकर सिंह के घर से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए। छापेमारी के दौरान स्थानीय पुलिस और STF ने वहां मौजूद लोगों से पूछताछ भी की।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार बना सबसे तेज विकास वाला राज्यवैशाली जिले के करताहा थाना क्षेत्र में STF ने बीती रात बड़ी कार्रवाई की। लगभग 7 घंटे तक चली छापेमारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पटना से आई STF टीम को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर उन्होंने उमाशंकर सिंह के घर पर छापा मारकर भारी मात्रा में हथियार बरामद किए।
विज्ञापन


छापेमारी शुरू होते ही STF ने स्थानीय पुलिस और वैशाली पुलिस को सूचना दी। इसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। बताया जा रहा है कि पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार का जखीरा बरामद किया है। शनिवार की देर शाम से देर रात तक छापेमारी जारी रही। STF और स्थानीय पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से लगातार पूछताछ भी की ताकि हथियारों के बारे में पूरी जानकारी जुटाई जा सके। हालांकि, इस मामले में किसी भी पुलिस अधिकारी ने अभी कोई जानकारी साझा नहीं की है।

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: चार विधानसभा सीटों पर राजद-कांग्रेस के प्रत्याशी आमने-सामने; किसके लिए वोट मांगेंगे राहुल-तेजस्वी?
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, यह वही गांव है जहां पहले राजद उम्मीदवार और बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला की हत्या की धमकी दी गई थी। इसी गांव में हुई छापेमारी में पुलिस को भारी हथियार बरामद हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें