फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नवविवाहिता की हत्या के मामले में शामिल दरोगा निलंबित, अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 27 Jan 2026 03:28 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

नवविवाहिता की हत्या कर शव को फेंकने के मामले में शामिल दरोगा की भूमिका पर सख्त रुख अपनाते हुए विभाग ने उसे निलंबित कर दिया है। मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और बाकी आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
निलंबित दरोगा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के करताहा थाना क्षेत्र में करताहा बुजुर्ग निवासी नवविवाहिता सरिता प्रकाश की हत्या कर शव स्कॉर्पियो से सोनपुर के हरिहरनाथ थाना क्षेत्र में फेंकने के मामले में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई हुई है। मुजफ्फरपुर जिले के पानापुर करियात थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक संतोष रजक को वरीय पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरपुर ने निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


एसएसपी कार्यालय से जारी प्राप्त जानकारी के अनुसार संतोष रजक को तत्काल प्रभाव से सामान्य जीवन-यापन भत्ता पर निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र, मुजफ्फरपुर निर्धारित किया गया है।

गौरतलब है कि सारण जिले के सोनपुर स्थित हरिहरनाथ थाना क्षेत्र में सरिता प्रकाश का शव फेंके जाने के मामले में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन के धारक पुलिस अवर निरीक्षक संतोष कुमार रजक की संलिप्तता से जुड़े तथ्य सामने आए हैं। इस संबंध में उनसे सात दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया था लेकिन कोई उत्तर प्राप्त नहीं हुआ। इसके बाद 25 जनवरी को संतोष रजक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Republic Day: बिहार के सरकारी स्कूल में गणतंत्र दिवस पर लगे 'जिन्ना जिंदाबाद' के नारे, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

एसएसपी कार्यालय ने कहा है कि संबंधित पुलिस पदाधिकारी का आचरण कर्तव्यहीनता, अनुशासनहीनता और स्वेच्छाचारिता का परिचायक है, जो एक पुलिस अधिकारी के आचरण के प्रतिकूल है। इसी आधार पर उनके विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की गई है। मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। एसआईटी द्वारा लगातार छापेमारी कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है।

अब तक की कार्रवाई में पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन के मालिक दरोगा संतोष रजक के अलावा मुख्य आरोपी सत्येंद्र कुमार की भाभी सविता देवी को भी गिरफ्तार किया है। हालांकि मुख्य आरोपी सत्येंद्र कुमार अब भी फरार है। इससे पहले 21 जनवरी को अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर भैसूर जीतन सिंह, उसके पुत्र प्रिंस कुमार और राकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार, प्रिंस कुमार ने स्कॉर्पियो से नवविवाहिता का शव नीचे फेंका था, जबकि राकेश कुमार वाहन की पिछली सीट पर बैठा हुआ था।
विज्ञापन


बता दें कि 17 जनवरी की मध्यरात्रि सोनपुर के हरिहरनाथ थाना क्षेत्र के चिड़िया बाजार स्थित एक घर के दरवाजे पर नवविवाहिता का शव फेंका गया था। शव की पहचान स्थानीय जयप्रकाश महतो की 28 वर्षीय पुत्री सरिता प्रकाश के रूप में हुई थी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया था। मृतका के पिता जयप्रकाश महतो ने करताहा बुजुर्ग निवासी पति सत्येंद्र कुमार, भैसूर जीतन सिंह सहित पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। एसआईटी द्वारा शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। डीआईजी नीलेश कुमार भी घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर चुके हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें