फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: डॉक्टर दंपति की सड़क हादसे में मौत; पटना के रहने वाले थे चिकित्सक, अररिया से लौटते समय वैशाली में हादसा

Sat, 31 Jan 2026 08:51 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Vaishali News : बिहार की सड़कों पर रात में गाड़ी से चलना हमेशा से खतरनाक रहा है। रात में यह खतरा कई गुना बढ़ जाता है। इस बार वैशाली में हुए हादसे में चिकित्सक दंपति की जान चली गई। दोनों अररिया से पटना आ रहे थे।
विज्ञापन
हादसे के बाद गाड़ी की हालत इतनी बुरी कि शव निकालने में भी हुई परेशानी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के वैशाली जिला अंतर्गत सराय थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा के पास शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ। घने कोहरे के कारण एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकरा गई, जिसमें सवार डॉक्टर दंपति की दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन


सराय थानाध्यक्ष मणि भूषण कुमार के अनुसार यह दुर्घटना सुबह करीब 4:15 बजे मुजफ्फरपुर-पटना लेन पर हुई। कोहरे के कारण दृश्यता कम थी, जिससे कार चालक सड़क किनारे खड़े कंटेनर को नहीं देख पाया और पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। राहत और बचाव कार्य सूचना मिलते ही सराय थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।

स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने डॉक्टर दंपति को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान अररिया सदर अस्पताल में कार्यरत डॉ. जितेंद्र प्रसाद (50) और उनकी पत्नी के रूप में हुई है। वे मूल रूप से पटना के निवासी थे और अररिया से अपने घर लौट रहे थे। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है, जो पटना से हाजीपुर के लिए रवाना हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें