फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: ताश खेलने गए व्यक्ति का फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी; कैंसर सा था पीड़ित

Tue, 28 Oct 2025 11:54 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar News: परिजनों ने बताया कि मनोज कुमार बीते दो साल से कैंसर से पीड़ित थे। वह रोजाना सुबह करीब 10 बजे खाना खाकर घर से ताश खेलने के लिए निकलते थे। मंगलवार को भी वे रोज की तरह घर से निकले थे।
विज्ञापन
जाँच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली सदर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में मंगलवार की शाम एक अधेड़ व्यक्ति का शव गाछी में पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला। मृतक की पहचान दौलतपुर निवासी राम ईश्वरी राय के पुत्र मनोज कुमार के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों ने शव लटका देखा तो इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही स्वजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को खबर दी। सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन


पढे़ं; फोरलेन पर तेज रफ्तार का कहर, दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर में एक गाड़ी पलटी; मौके पर अफरातफरी

परिजनों ने बताया कि मनोज कुमार बीते दो साल से कैंसर से पीड़ित थे। वह रोजाना सुबह करीब 10 बजे खाना खाकर घर से ताश खेलने के लिए निकलते थे। मंगलवार को भी वे रोज की तरह घर से निकले थे। शाम में स्थानीय लोगों ने बताया कि गाछी में उनका शव पेड़ से लटका मिला है।

मृतक अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं। इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष यशोदानंद पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें