फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मुजफ्फरपुर में आवारा कुत्तों का आतंक, रोजाना सैकड़ों लोग हो रहे शिकार, आंकड़ा 3200 के पार

Thu, 30 Jan 2025 07:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

बिहार के मुजफ्फरपुर में आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिला है। यहां रोजाना सैकड़ों लोग आवारा कुत्तों का शिकार हो रहे हैं। अब तक आवारा कुत्ते 3200 लोगों को काट चुके हैं।
विज्ञापन
अस्पताल कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में आवारा कुत्तों का आतंक फिर से बढ़ गया है। जिले में अलग-अलग जगहों पर 100 से अधिक लोगों को कुत्तों ने काट कर जख्मी कर दिया। यही नहीं बल्कि महज 29 दिन में जिले में अब तक 3200 से अधिक लोग को कुत्ते काट कर जख्मी कर चुके हैं, जिसके कारण अब आदमी ने अब मॉर्निंग वॉक करना छोड़ दिया है। वहीं, देर रात को लोग इनके आतंक से डरे सहमे हुए हैं।

विज्ञापन


मुजफ्फरपुर में एक बार फिर से आवारा कुत्तों के झुंड ने आम आदमी की मुश्किल को और भी बढ़ा दिया है। रात हो यह सुबह हर रोज आवारा कुत्तों के हमले के कारण आम आदमी की मुश्किल बढ़ गई है। जिले के अलग-अलग जगहों पर प्रतिदिन 100 से अधिक लोगों को कुत्तों काट रहे, जिसमें सिर्फ शहरी क्षेत्रों का आंकड़ा है। ग्रामीण क्षेत्रों की बात करें तो यह आंकड़ा और भी अधिक हो जाएगा। आपको बता दें कि बीते वर्ष में जहां 3200 से अधिक लोग को कुत्ता काट चुका है। वहीं, इस वर्ष की बात करें तो नए साल की भी शुरुआत से कुत्ते के काटने के भी मामले बढ़े हैं और अब तक 29 दिन में जिले में अब तक 3000 से अधिक लोगों को कुत्ते काटकर जख्मी कर चुका है, जिसके बाद लोग एंटी रेबीज इंजेक्शन को लेने के लिए मेडिकल कॉलेज और सदर अस्पताल पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते साल में खेल रहे एक मासूम को अपना शिकार बनाया था और कुत्तों के झुंड में स्कूल जा रही दो मासूम बच्ची को नोच कर गंभीर रूप से जख्मी कर चुके थे और उनका सिर तक नोच डाला था। बीते साल एक मासूम को कुत्तों का निवाला बनना पड़ा था और उसकी मौत हो गई थी।जिसके बाद नगर निगम की डॉग कैचर वाहन से अभियान शुरू किया गया था, जो बंद पड़ा हुआ है, जिसको लेकर लोगों में नाराजगी व्याप्त है।
विज्ञापन


जिले में लगातार कुत्तों के काटने के शिकायत के मामले को सदर अस्पताल में इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तैयारी किया है। स्वास्थ्य विभाग और सदर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. बीएस झा ने बताया, मामले की गंभीरता को देखते हुए हमने पूर्व से ही एंटीरेबीज इंजेक्शन का प्रबंध कर लिया था। हमारी ओर से इसको लेकर पूरी तरह से तैयारी रहती है और दवाओं की भी पूरा स्टॉक है। इंजेक्शन को देने के लिए मेडिकल स्टॉफ को लगाया गया है और सभी सुविधाओं को पूरा किया गया हुआ है। नगर निगम की टीम इस मामले में गंभीरता से काम करेगी तो मामले कम होंगे। इस मामले में निगम प्रशासन को देखना चाहिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें