फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Road Accident: सड़क हादसे में दो जिगरी दोस्तों की मौत, एक अन्य घायल, बाइक से लौट रहे थे घर

Fri, 14 Feb 2025 02:21 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Road Accident: सड़क हादसे में दो जिगरी दोस्तों की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य घायल हो गया। बताया जा रहा है कि युवक देर रात बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले में दो जिगरी दोस्त तेज रफ्तार के कहर का शिकार हो गए। इस दौरान एक अन्य बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बुजुर्ग को बचाने के चक्कर में बस ने टक्कर मार दी। ये घटना जिले के मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी एनएच-77 के औराई थाना क्षेत्र इलाके के बेदौल ओपी क्षेत्र की बताई गई है। मृतक दोनों युवक अहियापुर थाना क्षेत्र इलाके के शेखपुर के रहने वाले थे।

विज्ञापन


घटना को लेकर बताया जा रहा है कि देर रात बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक साइकिल सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। वहीं, स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। घायल को एसकेएमसीएच में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है। वहीं, मृतक दोनों युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराए जाने के लिए मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुभम और रोशन जो मुजफ्फरपुर में शेखपुरा के निवासी थे और जिगरी दोस्त थे। मुजफ्फरपुर की तरफ अपने घर पल्सर बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान बेदौल ओपी के निकट एक साइकिल सवार को टक्कर मारते हुए अनियंत्रित होकर सीतामढ़ी की तरफ जा रहे बस में ठोकर मार दी, जिसमें दोनों युवक बुरी तरह से कुचलते हुए बस के नीचे आ गया। मौके पर उनकी मौत हो गई है।
विज्ञापन


स्थानीय लोग और बेदौल ओपी की पुलिस ने शव को खींचकर बस के नीचे से निकाला। वहीं, साइकिल सवार स्थानीय बुजुर्ग भाग्य नारायण पांडे की हालत एसकेएमसीएच में गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर जमकर भड़ास निकाली। स्थानीय लोगों का कहना था कि बेदौल ओपी से लेकर पांच किलोमीटर के दायरे में रिहायशी इलाका है। जबकि वहां स्पीड ब्रेकर की मांग लगातार होते आ रही है। इसके कारण से साल भर में दर्जन भर से अधिक लोग सड़क दुर्घटना का शिकार हुए हैं। लेकिन एनएचएआई के अधिकारियों तक से गुहार लगाने के बावजूद उनकी मांग पूरी नहीं हो पाई है, जिसके कारण घटना हुई है। मामले में मौके पर पहुंचे स्थानीय पुलिस ने बताया कि दो युवक की मौके पर मौत हो गई है। जबकि एक अन्य घायल हुआ है। मृतक की पहचान कर ली गई है, जबकि घायल की पहचान के बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें