फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Road Accident: बालू लोड हाइवा ट्रक ने बालक को कुचला, मौके पर हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 06 Jan 2025 02:13 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

बिहार के वैशाली में लालू यादव चौक पर एक बालक को बालू लोड हाइवा ट्रक ने कुचल दिया। मौके पर ही बालक की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक बालक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले में सोनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लालू यादव चौक के निकट अनियंत्रित बालू लोड हाइवा ने एक बालक को कुचल दिया। मौके पर बालक की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर आसपास के लोग जुट गए। लोगों ने घटना की जानकारी सोनपुर थाना पुलिस को दी। 

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही सोनपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव की पहचान कर हादसे की जानकारी मृतक के स्वजन को दी। हादसे की जानकारी मिलते ही स्वजन घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। सदर अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद स्वजन शव लेकर गांव चले गए। मृतक सोनपुर थाना क्षेत्र के खरिका बरबिगहवा निवासी मिथुन राय का 15 वर्षीय पुत्र मिलन कुमार बताया गया। 

घटना के बाद स्वजन का रोते-रोते बुरा हाल है। घटना के संबंध में बताया गया कि मिलन कुमार बाकरपुर चौक दुकान से सामान लाने के लिए गया था। दुकान से वह सामान लेकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान लालू यादव चौक के निकट अनियंत्रित हाइवा ने कुचल दिया, जिसमें घटना स्थल पर ही बालक की मौत हो गई। 
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हाइवा ने बालक का सिर और दोनों पैर बुरी तरह कुचल दिया। घटना को अंजाम देने के बाद चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के संबंध में मृतक के दादा उपेंद्र यादव ने बताया कि बालक बाकरपुर चौक पर दुकान से कुछ सामान लाने गया था। दुकान से लौट के दौरान लालू यादव चौक के निकट अनियंत्रित हाइवा ने कुचल दिया। घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था, वह पढ़ाई करता था।

घटना के संबंध में सोनपुर थाना अध्यक्ष राजनंदन ने बताया कि सड़क हादसे में एक बालक की मौत की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल की गई। घटना की जानकारी मृतक के परिवार वालों को दी गई। घटना की सूचना पर मृतक के परिवार वाले पहुंच गए। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद स्वजन शव लेकर गांव चले गए। इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें