मुजफ्फरपुर जिले में भीषण सड़क हादसे का शिकार तीन दोस्त हो गए, जिनमें से दो की मौत हो गई।वहीं, एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना कुढ़नी थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान गुड्डू कुमार पिता धर्मेंद्र सहनी उम्र लगभग 17 वर्ष बताई गई है। वहीं, रितिक कुमार पिता मुकेश साहनी उम्र 16 वर्ष के रूप किया गया है। जबकि एक अन्य पंकज कुमार पिता लाल सहनी उम्र लगभग 18 वर्ष के रूप में किया गया है। इस घटना में बाइक की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
पूरी घटना को लेकर बताया जा रहा है कि एक हाई स्पीड बाइक केटीएम से तीन दोस्त जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। बाइक सवार एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसने इलाज के दौरान में दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें: अब शाही लीची महज 10 मिनट में पहुंचेगी आपके घर, संघ और ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी के बीच पहल तेज
वहीं, एक अन्य गंभीर रूप से इलाजरत है। घटना कुढ़नी थाना क्षेत्र इलाके के जिमदार चौक के पास की बताई गई है। घटना की सूचना मिलते ही कुढनी थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमॉर्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। वहीं, घायल को लेकर इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें: मिथिला और मगध संस्कृति को एक करने के लिए निकाली 70 किमी लंबी यात्रा, आठ साल से हो रहा आयोजन
पूरे मामले में कुढ़नी थाना प्रभारी रवि प्रकाश ने बताया, हाई स्पीड बाइक अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसमें एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। वहीं, तीसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है। घायल का इलाज कराया जा रहा है। सभी लोग एक ही गांव के रहने वाले हैं और बाइक अधिक तेज होने के कारण से घटना घटी है।