फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Politics: मंच से भाजपा नेता को तेजस्वी ने कहा- आइए राजद के साथ दोनों भाई मिलकर करेंगे राघोपुर का विकास

Sat, 22 Mar 2025 07:22 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव ने सतीश यादव को राजद में आने का निमंत्रण दे दिया। वहीं, सतीश यादव तेजस्वी यादव को कहते दिखे कि कोई मेहमान हमारे क्षेत्र में आता है तो उनका हम स्वागत करते हैं। 
विज्ञापन
वैशाली में तेजस्वी यादव सहित अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेजस्वी यादव के परिवार के सबसे बड़े दुश्मन सतीश यादव को तेजस्वी यादव ने अपने मंच से आरजेडी में आने का निमंत्रण दे दिया। तेजस्वी यादव अपने राघोपुर विधानसभा क्षेत्र के बिदुपुर प्रखंड में एक श्रद्धांजलि सभा के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। जहां पर भाजपा के नेता एवं पूर्व विधायक सतीश राय भी इसी कार्यक्रम में पहुंचे थे। 

विज्ञापन


इसी दौरान एक मंच पर दोनों मौजूद थे। जहां पर लोगों को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने सतीश यादव को राजद में आने का निमंत्रण दे दिया। वहीं, सतीश यादव तेजस्वी यादव को कहते दिखे कि कोई मेहमान हमारे क्षेत्र में आता है तो उनका हम स्वागत करते हैं। वहीं, तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारा यह नानी घर है। वहीं, बीजेपी के नेता सतीश यादव के सामने तेजस्वी यादव के राघोपुर क्षेत्र एवं तमाम विकास के कामों को भी यादव अपने कार्यकाल में करने का दावा करते दिखे और लोगों को बताते दिखे कि हमने यह सब काम करवाएं हैं। 

यह भी पढ़ें: बिहार बोर्ड इंटर के रिजल्ट का इंतजार; जानें कब होगा जारी और कैसे करें डाउनलोड
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि तेजस्वी यादव अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में लगातार कार्यक्रम में शामिल होने पहुंच रहे हैं। लालू परिवार का राघोपुर सीट पर कई दशक से कब्जा है। लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और भोला यादव राघोपुर सीट से विधायक रह चुके हैं। 2010 जदयू की टिकट पर सतीश राय चुनाव लड़े थे और राबड़ी देवी को चुनाव हार दिया था। इसके बाद पहली बार 2015 में तेजस्वी यादव राघोपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने पहुंचे थे। इसके बाद भाजपा के टिकट पर सतीश यादव चुनाव लड़े और चुनाव हार गए। साल 2020 में सतीश राय फिर तेजस्वी यादव के खिलाफ चुनाव लड़े दूसरी बार, फिर से चुनाव हार गए। 37 हजार वोट से। वहीं, 2025 में फिर से चुनाव होना है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें