मुजफ्फरपुर पहुंचे वीआईपी पार्टी के सुप्रीम और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि हम बीजेपी का विरोध अंतिम समय तक करते रहेंगे। हम बीजेपी के विरोध करने वालों के साथ आकर बीजेपी को सत्ता से बाहर करने का काम करेंगे। इस समय बिहार में महागठबंधन की लहर है। उन्होंने ये बातें कांग्रेस प्रत्याशी अजय निषाद के समर्थन रैली के दौरान कही।
मुकेश सहनी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि देश में खराब माहौल को लेकर विरोध है। इसका बड़ा उदाहरण अरविंद केजरीवाल है, जिनको जान बुझकर फंसाया गया और परेशान किया जा रहा है। अब इंडी अलाइंस का दौर है और वह समय दूर नहीं जब देश से एनडीए का सफाया होगा।
लोकसभा चुनाव में एनडीए के BJP के प्रत्याशी अजय निषाद का विरोध करने के मामले में कहा कि मीडिया ने बताया था हल्की नोकझोंक हुआ करती थीं, अब साथ है। पूरा माहौल एक बार में है। अब हम सब मिलकर साथ में लड़ाई लड़ रहे हैं। अब अजय निषाद के लिए समर्थन के लिए आए हुए हैं और लोगों से अपील कर रहे हैं कि पिछड़ा वर्ग निषाद के लोग इनका समर्थन करे। मुकेश सहनी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी कभी नहीं चाहती की निषाद आगे बढ़े। दिसंबर में बीजेपी ने वादा किया था, लेकिन तब सीएम नीतीश कुमार के पाला बदल लेने से विरोध बन गया कि निषाद किसके साथ जायेगा। अब राहुल गांधी ने हमारे ऊपर बहुत विश्वास जताया है कि हमें हमारे हक को देने का काम करेंगे। इसके लिए अब इनके साथ खड़ा हूं और आगे भी रहूंगा।