फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही थी महिला, जब बुझ गई आस तो उठाया जानलेवा कमद; मौत से पहले का बयान चर्चा में

Sun, 29 Mar 2026 09:50 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

वैशाली के महुआ में पुलिस से मदद नहीं मिलने से परेशान युवती ने पोखर में कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका ने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर छोड़ने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो महुआ थाना।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र में एक युवती ने पुलिस से मदद नहीं मिलने के आरोप के बीच पोखर में कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

मृतका की पहचान महुआ थाना क्षेत्र के सिंघाड़ा रामराय गांव, वार्ड संख्या 15 निवासी विजय राय उर्फ विजय महतो की 24 वर्षीय पुत्री अंजली कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पिछले आठ महीनों से न्याय की तलाश में थाना दर थाना भटक रही थी, लेकिन उसे कहीं से मदद नहीं मिली।

परिजनों के अनुसार, आत्महत्या से पहले अंजली ने आरोप लगाया था कि उसके प्रेमी रंजीत पटेल ने शादी का झांसा देकर उसे गर्भवती कर छोड़ दिया और अब उसे अपनाने से इंकार कर रहा है। पुलिस द्वारा शिकायत पर ध्यान नहीं देने से आहत होकर उसने देर रात घर से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित सिंघाड़ा उतरी गांव के पोखर में कूदकर अपनी जान दे दी।

जानें पुलिस जांच में क्या पता चला?

विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया है कि अंजली की पहली शादी करीब सात वर्ष पहले बेलसर थाना क्षेत्र के बाबरखा गांव निवासी बिरजू सिंह से हुई थी, जिससे उसके दो बेटे हैं। पिछले एक वर्ष से उसका रंजीत पटेल (पिता अरुण पटेल) के साथ प्रेम संबंध था, जो पेशे से टेंट संचालक है।

आरोप है कि रंजीत पटेल ने अंजली को पति और बच्चों से अलग कर अपने साथ रहने के लिए प्रेरित किया। अंजली अपने एक बेटे के साथ उसके पास चली गई थी। बाद में आर्थिक स्थिति खराब होने और गर्भवती होने पर रंजीत ने उसे मायके भेज दिया। इस संबंध से उसका एक डेढ़ महीने का बच्चा भी है।

ये भी पढ़ें- CM हाउस बना सियासी अखाड़ा: नीतीश कुमार ने नेताओं संग की गुफ्तगू, बिहार में कौन-सा बड़ा दांव खेलने की तैयारी?

दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी-पुलिस

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि रंजीत का घर अंजली के घर से महज 50 मीटर की दूरी पर है, लेकिन वह अब उसे अपनाने को तैयार नहीं था। वहीं, पहले पति बिरजू सिंह ने भी अंजली को वापस रखने से इंकार कर दिया था।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में वैशाली एसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें