फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: रिश्तों की मर्यादा टूटी! मामा ने नाबालिग भांजी से किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 11 Mar 2026 06:41 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मामा ने अपनी नाबालिग भांजी के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची अपनी नानी के घर रहती थी और पास के स्कूल में पढ़ती थी। आरोपी पहले स्कूल पहुंचकर उसे आइसक्रीम का लालच देकर घर ले जाने की कोशिश की, लेकिन बच्ची ने मना कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मामा ने अपनी ही नाबालिग भांजी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


नानी के घर रहती थी नाबालिग

बताया जा रहा है कि पीड़ित नाबालिग बच्ची अपनी नानी के घर रहती थी। इसी दौरान आरोपी मामा ने इस घिनौनी घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के परिवार की ओर से आवेदन दिए जाने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने के बाद उसे जेल भेजने की प्रक्रिया में जुटी है।

स्कूल में पहुंचकर आइसक्रीम का दिया लालच

जानकारी के अनुसार मंगलवार को जब बच्ची स्कूल में थी, उसी समय आरोपी वहां पहुंच गया। उसने बच्ची को आइसक्रीम दिलाने के बहाने घर चलने के लिए कहा, लेकिन बच्ची ने उसके साथ जाने से मना कर दिया। स्कूल की छुट्टी होने के बाद जब बच्ची घर पहुंची, तब आरोपी ने उसे पानी लेकर घर के पीछे आने को कहा। जैसे ही बच्ची पानी लेकर घर के पीछे पहुंची, आरोपी ने उसका मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन


घायल हालत में परिजनों को बताई पूरी घटना

घटना के बाद बच्ची घायल अवस्था में रोते हुए अपने परिवार के पास पहुंची और पूरी घटना की जानकारी दी। बच्ची की हालत देख परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को अपने साथ लेकर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। वहां बच्ची का इलाज और मेडिकल जांच दोनों कराया गया। वहीं पुलिस ने आरोपी को भी हिरासत में लेकर उसका मेडिकल परीक्षण सदर अस्पताल में कराया है।

मां की मौत के बाद नानी के घर रह रही थी बच्ची

बताया जा रहा है कि बच्ची की मां का निधन करीब 13 साल पहले हो गया था। बच्ची के जन्म के महज 20 दिन बाद ही उसकी मां की मौत हो गई थी। इसके बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली। ऐसे में बच्ची अपनी नानी के घर आकर रहने लगी और तब से वहीं रहकर पास के स्कूल में पढ़ाई कर रही थी। इस घटना के सामने आने के बाद पूरे गांव में इसकी चर्चा हो रही है और लोग इस घटना को लेकर स्तब्ध हैं। इस मामले में सदर वन डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें