फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: ये कैसा सिस्टम! मरीजों को नहीं मिली ऑक्सीजन और एंबुलेंस, तड़प-तड़पकर गई जान; तमाशा देखते रहे अधिकारी

Tue, 12 May 2026 06:36 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar News: वैशाली के महनार में सड़क हादसे में घायल चार लोगों में से दो की अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि समय पर ऑक्सीजन और एम्बुलेंस नहीं मिलने से मरीजों की जान चली गई। घटना के बाद अस्पताल में लोगों ने जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन
स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले से स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली की एक चिंताजनक तस्वीर सामने आई है। महनार थाना क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि अस्पताल में समय पर ऑक्सीजन और एम्बुलेंस की सुविधा नहीं मिलने के कारण दो घायलों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


समय पर उपलब्ध नहीं कराई गई एंबुलेंस
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए महनार अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि अस्पताल में न तो पर्याप्त ऑक्सीजन की व्यवस्था थी और न ही मरीजों को हायर सेंटर भेजने के लिए समय पर एम्बुलेंस उपलब्ध कराई गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार अस्पताल प्रबंधन और कर्मचारियों से एम्बुलेंस और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की, लेकिन कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई। आरोप है कि घायल मरीज अस्पताल में तड़पते रहे और अधिकारी केवल तमाशबीन बने रहे।

इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हुई
इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस शवों की पहचान कराने में जुटी हुई है। घटना से नाराज लोगों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों का कहना था कि यदि समय पर ऑक्सीजन और एम्बुलेंस मिल जाती, तो शायद दोनों की जान बचाई जा सकती थी। इस घटना के बाद एक बार फिर सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों ने पूछा कि आखिर सरकारी एम्बुलेंस और स्वास्थ्य सुविधाएं जरूरत के समय काम नहीं आएंगी, तो उनका उपयोग किस लिए है?
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar Politics: वंशवाद पर गरजे मंत्री दीपक प्रकाश, बोले- विपक्ष को बोलने का नैतिक अधिकार नहीं

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है, वहीं स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें