फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: अस्पताल में फर्श पर कराहती रही महिला, डॉक्टरों ने HIV पॉजिटिव बताकर डिलीवरी से किया इनकार

Wed, 25 Feb 2026 10:27 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar News: सारण जिले के सोनपुर अनुमंडलीय अस्पताल में प्रसव पीड़ा से कराहती एक गर्भवती महिला को एचआईवी पॉजिटिव बताकर अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने प्रसव कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
शिशु(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सारण जिले के सोनपुर में प्रसव पीड़ा से कराहती एक स्वस्थ गर्भवती महिला को एचआईवी पॉजिटिव बताकर प्रसव कराने से इनकार किए जाने पर सोनपुर अनुमंडलीय अस्पताल में लोगों ने जमकर हंगामा कर दिया। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

विज्ञापन


प्रसव कराने से डॉक्टरों ने किया इनकार
ताया गया है कि नयागांव थाना क्षेत्र की यह गर्भवती महिला पहले भी कई बार जांच के लिए अस्पताल आ चुकी थी। जब प्रसव पीड़ा से कराहती महिला को उसके स्वजन अस्पताल लेकर पहुंचे, तो जांच के बाद उसे एचआईवी पॉजिटिव बताया गया और प्रसव कराने से इनकार कर दिया गया। महिला दर्द से कराहती रही और स्वजन स्वास्थ्यकर्मियों से मदद की गुहार लगाते रहे, लेकिन अस्पताल का कोई भी कर्मचारी उसके पास आने को तैयार नहीं हुआ।

परिवार की महिलाओं ने कराया प्रसव
स्थिति बेकाबू होने पर वहां मौजूद आशा, ममता और परिवार की महिलाओं ने महिला को अस्पताल के भीतर ले जाकर उसकी देखभाल की। इसके बाद महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया।

एचआईवी पॉजिटिव नहीं थी महिला

विज्ञापन

बाद में अस्पताल के तकनीशियन की जांच रिपोर्ट पर भरोसा न होने के कारण महिला की निजी लैब में जांच कराई गई, जिसमें महिला को एचआईवी पॉजिटिव नहीं पाया गया। महिला पहले से ही दो बच्चों की मां है। उसका पति बाहर काम करता है और परिवार अत्यंत गरीब है। आर्थिक तंगी के कारण महिला किसी निजी अस्पताल में इलाज नहीं करा सकती थी और उसने प्रसव के लिए अनुमंडलीय अस्पताल को सुरक्षित माना।

ये भी पढ़ें: मस्जिद के सामने युवकों ने लगाए आपत्तिजनक नारे, दो पक्षों के बीच बढ़ा तनाव, डीएम और SSP ने मामला संभाला
विज्ञापन


क्या बोलीं चिकित्सा पदाधिकारी?

वहींं, इस मामले पर सोनपुर अनुमंडलीय चिकित्सालय की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पूनम सिंह ने कहा कि उन्होंने संबंधित कर्मियों को डांट-फटकार लगाई है। महिला के साथ ऐसा होना उचित नहीं था, जबकि वह एचआईवी पॉजिटिव नहीं थी। ऐसे मरीजों के इलाज के लिए सरकार ने अस्पताल में सुरक्षित यूनिफॉर्म और अलग व्यवस्थित कमरे की व्यवस्था की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें