फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: वैशाली में शख्स की रहस्यमयी मौत, घाट पर शव मिलने से सनसनी; जमीन विवाद में हत्या का आरोप

Thu, 19 Feb 2026 01:46 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

हाजीपुर के कौनहारा घाट से एक व्यक्ति का संदिग्ध हालत में शव मिला है। डायल 112 पुलिस अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। परिजनों ने जमीन विवाद में रिश्तेदारों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच में जुटी है।

विज्ञापन
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर थाना क्षेत्र के कौनहारा घाट के पास डायल 112 पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में एक अधेड़ का शव बरामद किया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घाट किनारे गिरे व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र के पारू गांव निवासी स्वर्गीय सूरज लाल चौधरी के पुत्र पंकज चौधरी के रूप में हुई है। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


पढे़ं; शादी से लौट रहे अंचलाधिकारी की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे; झपकी बनी जानलेवा

मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक के परिवार वालों ने जमीन विवाद को लेकर रिश्तेदार धर्मेंद्र और विकास कुमार पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं मृतक की बेटी रिया कुमारी ने आरोप लगाया कि उसकी बुआ और उनके दामाद ने झूठा मुकदमा दर्ज कराकर उसके पिता को प्रताड़ित किया था और उन्हें जान से मारने की धमकी दी जाती थी।

इधर, स्थानीय थाना पुलिस का कहना है कि कौनहारा घाट से एक शव बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें