मुजफ्फरपुर में वेलेंटाइन डे पर अनोखे अंदाज में प्रपोज करते हुए कपल देखे गए। कई कपल चोरी छुपे मिलते हुए प्यार का इजहार किए। सुरक्षा का इस दौरान पुख्ता इंतजाम रहा।
वेलेंटाइन वीक के आखिरी दिन शुक्रवार को अपने-अपने प्यार को अलग-अलग अंदाज पर इजहार करते हुए प्रेमी जोड़े दिखाई दिए। जहां एक ओर किशोर और युवा अपने-अपने प्यार के इजहार को करने के लिए शहर के अलग-अलग पार्क में पहुंचे। वहीं, इस दौरान शादीशुदा जोड़े भी अलग- अलग पार्क में आकर अपने प्यार के इजहार को अपने कैमरे में कैद किया। इस दौरान पार्क में आए लोगों ने तालियां बजाकर हौसला अफजाई किया।
मुजफ्फरपुर शहर के सिटी पार्क जुब्बा सहनी पार्क के साथ ही इंदिरा गांधी पार्क और कई अन्य पार्क में दिन में पहुंचे प्रेमी जोड़ों ने अपने प्यार का इजहार किया। इस दौरान कई कैमरे से छुपकर अपनी मोहब्बत का इजहार करते हुए दिखाई दिए तो किसी ने म्यूजिक की धुन पर गुलाब और दिल का बना हुआ चित्र को देकर इजहार किया। इसके साथ ही वहीं एक शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने तो पूरे पार्क के पास की माहौल को अपनी खास अंदाज में सुर्खियों को बटोर लिया।
वहीं, गिटार की म्यूजिक के बीच में प्रेमी जोड़ा बनकर अपनी शादी को यादगार बनाया और इसको लेकर म्यूजिक की धुन पर नाचते गाते हुए इस दिन को यादगार बना दिया। वहीं, कई लोग तो चोरी छुपे हुए एक दूसरे से मिलते हुए नजर आए और अपने प्रेमी की बांह में लिपट कर इजहार किया।वहीं, बुजुर्ग जोड़ी ने भी इस दौरान सेल्फी लेकर अपनी शादीशुदा जिंदगी को अपने कैमरे में कैद कर लिया। इस दौरान कई प्रेमी जोड़े ने अपने प्यार के इजहार के लिए केक को काटकर इस दिन को यादगार बनाया है और एक दूसरे को केक खिलाकर बधाई भी दिया है।
सेल्फी लेते हुए
वेलेंटाइन डे स्पेशल
वेलेंटाइन डे मनाते हुए