फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: उपेंद्र कुशवाहा बोले- ये सरकार कार्रवाई वाली है, मनोज की हत्या मेरी व्यक्तिगत क्षति

Mon, 06 Jan 2025 09:56 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि ये सरकार कार्रवाई वाली है। अपराधी जल्द सलाखें के पीछे होंगे। मनोज की हत्या मेरी व्यक्तिगत क्षति है।
 
विज्ञापन
उपेंद्र कुशवाहा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर पहुंचे राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बीते दिनों मुजफ्फरपुर के मीनापुर प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष और पूर्व सरपंच मनोज कुशवाहा की हत्या के बाद परिजनों से मिलकर उनका ढांढस बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने कहा, पुलिस के वरीय अधिकारियों से बात कर रहे हैं और इस मामले में लगातार बात किया है। उन्होंने कहा कि मनोज कुशवाहा की हत्या से मैं खुद दुखी हूं और यह मेरी अपनी व्यक्तिगत क्षति है। जो भी लोग इस हत्या में शामिल रहे हैं, जल्द ही पकड़े जाएंगे। इसके लिए मैं खुद पुलिस अधिकारी ने अब तक की कार्रवाई का जानकारी लूंगा।

विज्ञापन


दअरसल, बीते दिनों मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी जिले की सीमा पर महिंदवारा थाना क्षेत्र में जिले के मीनापुर के प्रखंड राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष और पूर्व सरपंच की अज्ञात बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया था। उसके बाद सोमवार शाम को राज्यसभा के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और जल्द ही न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिस तरह से हत्या हुई है, इससे मैं खुद मर्माहत हूं और यह मेरे और मेरे पार्टी और मेरे समाज की बड़ी क्षति है। हम चाहते हैं कि पुलिस इस दिशा में जल्द कार्रवाई करे। ताकि परिवार को न्याय मिल सके। मनोज कुशवाहा एक अच्छे व्यक्ति थे और पार्टी के प्रति बहुत ही ईमानदार थे। अपराधी के द्वारा इस तरह की घटना को लेकर उन्होंने कहा कि हमारी सरकार कार्रवाई वाली सरकार है और थोड़ी देर से ही सही अपराधी को जेल भेजा जाता है। किसी भी सूरत में अपराधी को नहीं बक्शा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें