फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News रामनवमी पर दर्दनाक हादसा, गंगा में स्नान के दौरान दो चचेरी बहनों की डूबकर मौत; गांव में शोक की लहर

Fri, 27 Mar 2026 07:32 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

वैशाली जिले के राघोपुर में रामनवमी के दौरान गंगा स्नान करते समय दो चचेरी बहनों की डूबने से मौत हो गई, जिससे त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
घटनास्थल पर लोगों मौजूद लोगों की भीड़।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राघोपुर पश्चिमी पंचायत के कुरथा घाट गंगा नदी में रामनवमी के मौके पर स्नान करने के दौरान दो चचेरी बहनों की डूबने से मौत हो गई। मौत की सूचना पर गांव में कोहराम मच गया। रामनवमी पूजा की खुशी मातम में बदल गई। मृतक राघोपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड नंबर निवासी सुलिन्द्र सिंह की 13 वर्षीय पुत्री सुरभि कुमारी उर्फ संतो कुमारी एवं रंजीत सिंह की 14 वर्षीय पुत्री रीना कुमारी थीं।

असफल रहा लोगों का ये प्रयास

विज्ञापन

घटना के बाद स्वजन घटनास्थल पर पहुंचे। मृतकों के स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार, रामनवमी पूजा के मौके पर अपने परिवार के साथ रंजीत सिंह की 14 वर्षीय पुत्री रीना कुमारी एवं सुलिन्द्र सिंह की 13 वर्षीय पुत्री सुरभि कुमारी उर्फ सत्तो कुमारी गंगा नदी में स्नान करने के लिए गई थीं। गंगा नदी में स्नान के दौरान गहरे पानी में दोनों बच्चियां डूब गईं। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे गहरे पानी में डूब गईं।

मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया। घटना की सूचना मिलते ही पंचायत के मुखिया चंदन सिंह एवं स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी स्थानीय थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ओझा को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से सुरभि को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

गोताखोरों की मदद से निकाला गया शव
मृतकों के परिजनों ने बताया कि रामनवमी पर्व के मौके पर दोनों चचेरी बहनें परिवार के साथ गंगा नदी में स्नान करने गई थीं। स्नान के दौरान दोनों बहनें डूब गईं। सुरभि कुमारी उर्फ संतो कुमारी कक्षा छह में पढ़ती थी और वह एक भाई व पांच बहनों में सबसे छोटी थी। वहीं रीना कुमारी कक्षा पांच में पढ़ती थी और वह एक भाई तथा तीन बहनों में तीसरे नंबर पर थी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar Crime: चाचा ने की एक ही परिवार के तीन बच्चों की निर्मम हत्या, खुद पर भी किया हमला, मचा कोहराम

घटना के बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब चार घंटे बाद दूसरी किशोरी को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी भी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने घटना के संबंध में जानकारी लेने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

इस संबंध में जुड़ावनपुर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ओझा ने बताया कि राघोपुर पश्चिमी पंचायत स्थित गंगा नदी में नहाने के दौरान दो बच्चियां डूब गईं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली गई। दोनों बच्चियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया, जहां उनका पोस्टमार्टम कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें