फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : बारिश के पानी में डूबने से दो बच्चियों की मौत, जांच में जुटी पुलिस 

Tue, 05 Aug 2025 12:20 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar : दो सहेली खेल रही थी। खेलने के दौरान दोनों बच्ची एक गहरे गड्ढे में गिर गईं। यह गड्ढा मिट्टी निकालने के लिए जेसीबी से खोदा गया था और लगातार बारिश होने के कारण पानी से भर गया था। दोनों बच्चियां एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में डूब गईं।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के जंदाहा थाना क्षेत्र के बिजरौली गाँव में बारिश के पानी में डूबने से दो सहेलियों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान विनोद साहनी की बेटी आयुषी कुमारी (9) और रुदल साहनी की बेटी स्वर्गनिक कुमारी (5) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि दोनों सहेली खेल रही थी। खेलने के दौरान दोनों बच्ची एक गहरे गड्ढे में गिर गईं। यह गड्ढा मिट्टी निकालने के लिए जेसीबी से खोदा गया था और लगातार बारिश होने के कारण पानी से भर गया था। दोनों बच्चियां एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में डूब गईं।

इस घटना के बाद पूरे गाँव में मातम का माहौल है और परिवारों का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने दोनों बच्चियों को पानी से निकालकर स्थानीय अस्पताल पहुँचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर जंदाहा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुँची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के संबंध में जंदाहा थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि दो बच्चियों की पानी में डूबने से मौत हो गई। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें