फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सुहागिनों का पर्व हरितालिका तीज कल, बाजारों में रही खरीदारी की धूम; महिलाओं ने साड़ी-बिंदिया खरीदी

Mon, 25 Aug 2025 03:53 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर/पटना

सार

Bihar: शहर के मोतीझील, कल्याणी, बंका बाजार, सरैयागंज, छाता बाजार, पंकज मार्केट सहित प्रमुख चौक-चौराहों पर दुकानों में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी। वहीं पुरानी बाजार स्थित सर्राफा मार्केट में भी महिलाएं अपनी पसंद की ज्वेलरी खरीदती नजर आईं।
विज्ञापन
खरीदारी करतीं महिलाएं - फोटो : अमर अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुहागिन महिलाओं का प्रमुख पर्व हरितालिका तीज कल मंगलवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसे लेकर मुजफ्फरपुर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। महिलाएं साड़ी, आभूषण और श्रृंगार सामग्री की जमकर खरीदारी कर रही हैं।

शहर के मोतीझील, कल्याणी, बंका बाजार, सरैयागंज, छाता बाजार, पंकज मार्केट सहित प्रमुख चौक-चौराहों पर दुकानों में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी। वहीं पुरानी बाजार स्थित सर्राफा मार्केट में भी महिलाएं अपनी पसंद की ज्वेलरी खरीदती नजर आईं।

महिलाओं ने साड़ियों के साथ-साथ लहठी, चूड़ी, बाला, बिंदी, सिंदूर, मेहंदी, नेल पॉलिश और अन्य श्रृंगार सामग्री की भी जमकर खरीदारी की। बाजारों में लाल और पीले रंग की साड़ियां और सूट सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। वहीं लाल लहठी और लाल बिंदी की भी खूब मांग रही। इस बार 100 रुपये से लेकर 50 हजार रुपये तक की लहठियां बिक रही हैं। साथ ही लहरिया डिजाइन और वॉटरप्रूफ लहठियां भी महिलाओं को खूब भा रही हैं।

विज्ञापन


पढ़ें;  'अगर 65 लाख वोट फर्जी तो केंद्र सरकार भी फर्जी', राजद नेता ने कसा तंज; कांग्रेस को लेकर भी बोले

पंडितों के अनुसार, महिलाएं कल निर्जला व्रत रखकर बाबा भोलेनाथ और मां पार्वती की पूजा-अर्चना करेंगी। मान्यता है कि मां पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए सर्वप्रथम हरितालिका तीज का व्रत किया था, जिसके बाद भगवान शिव ने उनकी मनोकामना पूरी की थी। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाने वाला यह व्रत मंगलवार को किया जाएगा, जबकि व्रत का पारण बुधवार को सूर्योदय के बाद होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें