राजद प्रवक्ता आरजू खान
- फोटो : अमर उजाला
‘सत्ता के खिलाफ सवाल उठाना हुआ मुश्किल’
राजद प्रवक्ता आरजू खान ने कहा कि बिहार में विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है और सत्ता के खिलाफ सवाल उठाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि शैक्षणिक योग्यता की कमी वाले लोगों द्वारा किए गए महान कार्यों का इतिहास गवाह है। तेजस्वी यादव ने शराब पर पाबंदी, जाति आधारित गणना और नौकरी देने जैसे महत्वपूर्ण काम किए हैं, जिनकी पूरी दुनिया सराहना कर रही है।