फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बिगड़ी स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर तेज प्रताप बिफरे, कहा- सरकारी के बजाय प्राइवेट अस्पताल में इलाज करवाए

Sun, 08 Dec 2024 05:38 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar: राजद नेता और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने लोगों को सरकारी के बजाय प्राइवेट नर्सिंग होम में इलाज करवाने की नसीहक दे डाली। उन्होंने ऐसा क्यों कहा आइये जानते है….
विज्ञापन
तेज प्रताप यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की बिगड़ी स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने बिहार के लोगों को सरकारी अस्पताल में इलाज नहीं करवाकर प्राइवेट नर्सिंग होम में इलाज करवाने की बात कही है।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री महिलाओं को अपमान कर रहे हैं। तो वो कैसे महिला संवाद यात्रा निकाल सकते हैं। तेज प्रताप ने दावा किया है कि जिस तरीके से झारखंड चुनाव के नतीजे देखने को मिले हैं, वैसी ही स्थिति बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में देखने को मिलेगी और बिहार की चुनाव जीतेंगे। 

दरअसल, तेज प्रताप यादव हाजीपुर जौहरी बाजार स्थित एक निजी अस्पताल का उद्घाटन समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। तेज प्रताप ने कहा कि बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था बद से बदतर हो गई है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री की स्थिति डामाडोल हो गई है। इसी को लेकर मरीज सरकारी अस्पताल में इलाज करवाने के लिए जाना नहीं चाह रहे हैं और सभी प्राइवेट अस्पतालों के तरफ रुख मोड़ रहे हैं।  इसीलिए उन्होंने प्राइवेट अस्पताल संचालकों को बेहतर सुविधा देने की बात कही है। 
विज्ञापन


BPSC में नॉर्मलाइजेशन लागू करने को लेकर बीएससी अभ्यर्थियों के द्वारा पटना में किए गए प्रदर्शन के बाद अभ्यर्थियों पर हुए लाठी चार्ज को लेकर तेज प्रताप यादव ने कड़ी निंदा व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि जब आदमी का अंतिम समय आता है तब बुद्धि भ्रष्ट हो जाती है। वहीं उन्होंने कहा कि बिहार में हत्या, लूट ,बलात्कार जैसी घटनाए बढ़ रही है। महिलाओं के साथ छेड़छाड़ हो रहा है तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को महिला संवाद यात्रा निकालने से सीएम नीतीश कुमार को कोई फायदा होने वाला नहीं है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें