फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: चलती बस में अचानक लग गई आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई अपनी जान; सुपौल से जा रही थी दिल्ली...तभी हुआ हादसा

Thu, 03 Apr 2025 11:33 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

Bihar: बकौल यात्रियों के बस में आपातकालीन खिड़की पर लोहे की चादर लगी हुई थी, जिससे बाहर निकलना मुश्किल हो गया। साथ ही, बस पहले से ही खराब थी और ठीक से रफ्तार नहीं पकड़ रही थी, इसके बावजूद ड्राइवर जबरदस्ती बस को घसीटता रहा। आइये जानते हैं पूरा घटनाक्रम।
विज्ञापन
बस जलकर हुई खाक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोतिहारी में सुपौल से दिल्ली जा रही एक बस में अचानक आग लग गई, जिससे पूरी बस धू-धूकर जलकर खाक हो गई। हालांकि, इस हादसे में सभी यात्री सुरक्षित रहे और किसी के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा?
यह घटना बुधवार देर रात की है, जब शिवमहिमा नामक बस में सफर कर रहे यात्रियों ने आग लगने के संकेत पहले ही देख लिए थे। यात्रियों के अनुसार, बस में सीटों से अधिक लोग सवार थे और आग बस के अंदर ही सुलगने लगी थी। यात्रियों ने कई बार ड्राइवर को आग के बारे में बताया, लेकिन उसने इसे नजरअंदाज कर दिया और कहा कि थोड़ी देर में आग खुद ही बुझ जाएगी। जैसे ही बस मोतिहारी के पिपराकोठी थाना क्षेत्र स्थित बंगरी ओवर ब्रिज के पास पहुंची, आग तेजी से फैल गई और बस जलने लगी। यात्रियों ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन उनका सारा सामान आग में जलकर खाक हो गया।

पढ़ें: Bihar News: समर शेड्यूल में फ्लाइटों की संख्या बढ़ने के बजाय घटी, अब यात्रियों को हो रही परेशानी
विज्ञापन
विज्ञापन


लापरवाही का आरोप
इधर, यात्रियों का कहना है कि बस में आपातकालीन खिड़की पर लोहे की चादर लगी हुई थी, जिससे बाहर निकलना मुश्किल हो गया। साथ ही, बस पहले से ही खराब थी और ठीक से रफ्तार नहीं पकड़ रही थी, इसके बावजूद ड्राइवर जबरदस्ती बस को घसीटता रहा। जब आग ने विकराल रूप ले लिया, तो ड्राइवर खिड़की से कूदकर भाग गया। वहीं, सूचना मिलते ही पिपराकोठी थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह आग पर काबू पाया। थानाध्यक्ष खालिद अख्तर ने बताया कि बस के संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें