फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: तीन लाख का इनामी अपराधी रणंजय सिंह गिरफ्तार, प्रॉपर्टी डीलर हत्या मामले में था फरार; STF ने की कार्रवाई

Thu, 30 May 2024 01:28 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar Crime: मुजफ्फरपुर में चर्चित प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही हत्याकांड मामले में फरार चल रहे 3 लाख के इनामी रणंजय कुमार उर्फ ओमकार सिंह को बिहार एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। ओमकार सिंह का पकड़ा जाना पुलिस की बड़ी कामयाबी है।
विज्ञापन
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रंजन ओंकार सिंह का असली नाम विजय प्रसाद सिंह है और वह मूल रूप से बिहार के बेगूसराय जिले के मझौल थाना क्षेत्र के चिरैया बरियारपुर का निवासी है। वर्तमान में वह मुजफ्फरपुर जिला मिठनपुरा थाना क्षेत्र के पीएनटी कॉलोनी रोड में रह रहा था। वहीं उसके खिलाफ नगर थाना कांड संख्या 614/23 दिनांक 22.07.23 के IPC की धारा 302, 307, 379 के साथ 120बी/34 भा.द.वि. और 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

विज्ञापन


शहर के चर्चित प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही सहित चार लोगों की हत्या मामले में फरार चल रहा था और इस मामले में पुलिस को लम्बे समय से इसकी तलाश थी। ओंकार सिंह के खिलाफ में मुजफ्फरपुर के विभिन्न थानों में हत्या और रंगदारी समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं, जिसमे आशुतोष शाही हत्याकांड प्रमुख है।

बीते जुलाई 2023 में उसने अपने सहयोगी अपराधियों मंटु शर्मा और गोविन्द शर्मा के साथ मिलकर चर्चित जमीन कारोबारी आशुतोष शाही और उनके तीन प्राइवेट गार्ड की हत्या कर दी थी। मंटु शर्मा और गोविन्द शर्मा को पहले ही STF की टीम ने रामेश्वरम से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। वही इसको लेकर पुलिस ने इश्तहार चस्पा करवाया था, लेकिन उसके बाद भी अब तक फरार चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें