फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: दिल्ली से बक्सर जा रही महिला के साथ रेलवे कर्मचारी ने किया गलत काम, पुलिस ने ट्रैकमैन को किया गिरफ्तार

Tue, 03 Mar 2026 03:49 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण

सार

Bihar News: सोनपुर में  कार्यरत एक ट्रैकमैन पर दिल्ली से बक्सर जा रही महिला के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़िता के थाने पहुंचकर शिकायत करने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।  
विज्ञापन
फाईल फोटो सोनपुर थाना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सारण जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र में रेलवे में कार्यरत एक ट्रैकमैन को दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के बयान के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन


आरोपी ने घटना को कैसे दिया अंजाम
बताया गया है कि महिला दिल्ली से बक्सर जा रही थी। इसी दौरान सोनपुर जंक्शन पर उसकी मुलाकात रेलवे में कार्यरत एक ट्रैकमैन से हुई। आरोप है कि ट्रैकमैन उसे सोनपुर थाना क्षेत्र के बरबट्टा गांव स्थित अपने कमरे पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

रोती हुई थाने पहुंची महिला
रविवार देर रात रोती हुई महिला सोनपुर थाने के सामने पहुंची और संतरी को अपनी आपबीती सुनाई। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और थाने से थोड़ी दूरी पर स्थित आरोपी ट्रैकमैन के आवास पर पहुंचकर उसे सील कर दिया। इसके बाद आवश्यक पूछताछ कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: तीन माह की गर्भवती नाबालिग की संदिग्ध हालात में मौत, सात माह पहले किया था प्रेम विवाह
विज्ञापन


पुलिस ने क्या बताया?
इस संबंध में सोनपुर की प्रभारी थानाध्यक्ष नीलिमा कुमारी ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद सोमवार को न्यायालय में उसका धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराया गया है। उन्होंने बताया कि महिला का सामान दिल्ली में ट्रेन में चढ़ते समय चोरी हो गया था। वह किसी तरह हाजीपुर पहुंची और वहां से ट्रेन पकड़ने के लिए सोनपुर आई। आरोप है कि सोनपुर में ट्रैकमैन ने उसे रोते हुए देखा और मदद के बहाने अपने आवास पर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की सूचना मिलते ही एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने आरोपी ट्रैकमैन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें