पुलिस की गिरफ्त में आरोपी तस्कर
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरपुर पुलिस ने अहियापुर थानाक्षेत्र से जांच के दौरान शराब की खेप को बरामद किया है। बताया जा रहा है कि हरियाणा में बनी शराब की खेप को लेकर लोकल लेवल पर सप्लाई करने की तैयारी थी। पुलिस ने 20 लाख रुपये से अधिक की शराब के साथ एक तस्कर को पकड़ा है। पुलिस ने यह कार्रवाई अहियापुर थानाक्षेत्र के चंदन बखड़ी के पास की। एसडीपीओ टाउन टू विनिता सिन्हा ने यह जानकारी दी।
SDPO बिनीता सिन्हा ने कहा कि शराब की एक बड़ी खेप को पकड़ा गया है। इस दौरान दो पिकअप वैन जब्त की गई हैं। वहीं, मौके से एक तस्कर को भी पकड़ा गया है, जो अहियापुर का रहने वाला है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामले में पुलिस लोकल लिंक की भी जानकारी जुटा रही है। शराब हरियाणा की बनी हुई है, इसको लेकर भी पुलिस जानकारी जुटा रही है।