फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Politics: सम्राट चौधरी बोले- लालू परिवार सनातन विरोधी, हिंदुओं की भावना को आहत करना इनकी परंपरा

Mon, 29 Apr 2024 04:38 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar Politics: मुजफ्फरपुर में वैशाली से एनडीए प्रत्याशी वीणा देवी के समर्थन में प्रचार प्रसार करने आए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने लालू परिवार को सनातन विरोधी कह डाला।
विज्ञापन
सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू यादव भगवान शिव के पसंद माह सावन में मटन बनाकर राहुल गांधी को खिला रहे हैं और बेटा नवरात्र में मछली खाकर सनातन धर्म का अपमान कर रहा है। यह लोग हिंदू को मांस मछली खाकर चिढ़ा रहे हैं, इसलिए अब लालटेन को समाप्त करने का उचित समय आ गया है।

विज्ञापन


सम्राट चौधरी ने लालू प्रसाद यादव पर बड़े हमले करते हुए कहा कि बिहार के यह परिवारवादी लोग अब विदेश से एनआरआई बेटी को बुलाकर टिकट बांटने में लगे हुए हैं। यही नहीं इन लोगों ने छपरा जिले की बेटी को जो अपमान करने का काम किया है, इसको जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। सम्राट चौधरी ने कहा देश को सही दिशा और दशा देने में पीएम मोदी ही एक मात्र सक्षम है और उनका आना देश के लिए बेहद जरुरी। पीएम मोदी ने 500 साल के तनाव भरे इतिहास को बदला है। अब अयोध्या के बाद में माता सीता की धरती सीतामढ़ी में मंदिर की बारी है। मोदी जी ने 500 वर्ष के विवाद को खत्म करने का काम किया है।

लालू प्रसाद यादव पर हमले करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा की आज कल लालू यादव बड़ी बड़ी बात कह रहे हैं कि संविधान और आरक्षण खतरे में है। जब खुद 15 साल राज किये तो किसी को आरक्षण नहीं दिया। पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, दलित, महा दलित सबको छोड़कर अपनी पत्नी को सीएम बना दिया। बेटे ने क्रिकेट नहीं खेला तो उप मुख्यमंत्री बना दिया और दूसरे बेटे ने छपरा की बेटी पर अत्याचार किया तो उसे घर से बाहर निकाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें