फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: ‘बिहार में कानून का राज खत्म, अब युवा के हाथ में सत्ता सौंपने का समय’- राजद विधायक ने कहा

Tue, 03 Dec 2024 06:38 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरहुत

सार

Tihut Graduate Bypoll: राजद विधायक इसराइल मंसूरी ने कहा कि बिहार की जनता ने 17 साल बनाम 17 माह के शासन का फर्क महसूस किया है। उन्होंने दावा किया कि तिरहुत का युवा अब बदलाव के लिए तैयार है। यह उपचुनाव लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है।
विज्ञापन
राजद विधायक इसराइल मंसूरी तथा अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तिरहुत प्रमंडल में राजद के कांटी विधायक और पूर्व मंत्री इसराइल मंसूरी ने बिहार की मौजूदा कानून व्यवस्था पर कड़ा प्रहार किया। इस दौरान उन्होंने राज्य में ‘कानून का राज खत्म’ होने का दावा किया। उन्होंने युवाओं से तेजस्वी यादव को समर्थन देने की अपील की। उन्होंने कहा कि बिहार में बदलाव का समय आ चुका है। यह बयान उन्होंने तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र उपचुनाव में RJD प्रत्याशी गोपी किशन के समर्थन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दिया।

विज्ञापन

 
‘बिहार में सत्ता बदलाव का संकल्प’
इसराइल मंसूरी ने कहा कि बिहार की जनता ने 17 साल बनाम 17 माह के शासन का फर्क महसूस किया है। उन्होंने दावा किया कि तिरहुत का युवा अब बदलाव के लिए तैयार है। यह उपचुनाव लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। मंसूरी ने कहा कि अगर बिहार में लोकतंत्र को बहाल रखना है, तो राजद को मजबूत करना होगा।
 
‘बिहार में महाजंगलराज चल रहा है’
वहीं, राजद एमएलसी कारी सुहैब ने कहा कि बिहार में महाजंगलराज चल रहा है। उन्होंने राज्य में हो रही हत्या, लूट और अन्य जघन्य अपराधों का हवाला देते हुए कहा कि इसे खत्म करने के लिए युवा पीढ़ी ने बीड़ा उठाया है। कारी सुहैब ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए जन बल से धन बल को हराने की अपील की।
विज्ञापन

 
‘जनता का मूड बदल रहा है’
सम्मेलन में मौजूद नेताओं ने यह भी कहा कि जनता का मिजाज बदल रहा है। लोग अब पढ़े-लिखे और युवाओं के नेतृत्व की ओर देख रहे हैं। राजद नेताओं ने जोर दिया कि तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में जीत दर्ज करना लोकतंत्र और युवाओं की आवाज को बुलंद करने के लिए जरूरी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें