फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: राजद नेता की हत्या से हड़कंप, अपराधियों ने दोनों आंखों में मारी गोली; लोगों में आक्रोश

Tue, 26 Aug 2025 09:48 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

राजद नेता की हत्या के बाद लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि शिव शंकर सिंह की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी? फिर भी किस कारण से उसकी हत्या की गई? पुलिस इसकी जांच करे। फौरन हत्यारे को गिरफ्तार करे।
विज्ञापन
राजद नेता की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के वैशाली में राष्ट्रीय जनता दल के नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बिदुपुर थाना क्षेत्र के पकौली में हुई। सोमवार मध्य रात्रि राजद के प्रखड महासचिव शिव शंकर सिंह (55) अपने पुराने घर भैरोपुर से पकौली में बने नए घर जा रहे थे, इसी दौरान पहले घात से लगाए अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी। शिव शंकर सिंह को चार गोली मार दी गई। इसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन


अपराधियों ने चार गोलियां मारी
बताया जा रहा है कि अपराधियों ने मृतक को कुल चार गोलियां मारीं, जिनमें दो गोली आंखों में और एक पीठ में लगी थी। मृतक करीब दो साल पहले ही बिजली विभाग से सेवानिवृत्त होकर घर लौटा था और वर्तमान में ज़मीन के कारोबार से जुड़ा हुआ था। मृतक अपने पीछे एक बेटा और तीन बेटियों को छोड़ गए। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि शिव शंकर सिंह की किसी से दुश्मनी नहीं थी, फिर भी किसने इस वारदात को अंजाम दिया? यह जांच का विषय है। मृतक पिछले तीन वर्षों से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के बिदुपुर प्रखंड के प्रखंड महासचिव के पद पर कार्यरत थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें