फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बिहार के जिला में DEO पर निगरानी के छापेमारी के बाद अब वैशाली में DEO पर हुई विभागीय कार्रवाई शुरू

Thu, 30 Jan 2025 08:08 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

बताया गया है जिला शिक्षा पदाधिकारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू करने के विभाग ने आदेश दे दिए गए हैं। वैशाली डीएम के डीईओ के विरुद्ध विभाग को भेजे गए प्रतिवेदन के मद्देनजर विभाग ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
कार्रवाई शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेतिया में रिश्वतखोर DEO पर हुए निगरानी विभाग की छापेमारी के बाद अब बिहार के वैशाली में DEO पर विभागीय कार्रवाई शुरू हो गई है। वैशाली डीएम यशपाल मीणा के आदेश के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू किया गया है। बताया गया है जिला शिक्षा पदाधिकारी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू करने के विभागीय ने आदेश दे दिए गए हैं।

विज्ञापन


वैशाली डीएम के डीईओ के विरुद्ध विभाग को भेजे गए प्रतिवेदन के मद्देनजर विभाग ने यह कदम उठाया है। जिले में पदस्थापना के समय से ही अपने अक्खर स्वभाव तानाशाही रवैये के साथ विभागीय योजनाओं में उनके स्तर से बरती जा रही अनियमितता की शिकायतें पर विभाग में की जा रही थी। लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए वैशाली डीएम ने डीईओ के विरुद्ध विभाग को विस्तृत रिपोर्ट भेजी थी। शिक्षा विभाग ने डीएम के प्रतिवेदन को गंभीरता से लेते हुए विभागीय कार्रवाई शुरू करने के आदेश दिए हैं।

बता दें कि वैशाली डीएम ने अपने पत्रांक-03/मु०/ गो. दिनांक 31.08.2024 द्वारा डीईओ के विरुद्ध शिक्षा विभाग को प्रतिवेदन दिया है। इन्हें दी गई कार्रवाई संचालन की जिम्मेवारी उक्त विभागीय कार्रवाई के संचालन हेतु सतीश चन्द्र झा, विशेष सचिव, शिक्षा विभाग, पटना को संचालन पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक, तिरहुत प्रमंडल, मुजफ्फरपुर को उपस्थापन पदाधिकारी नियुक्त किया है। डीईओ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई आदेश के 28 दिन पूर्व यानी तीन जनवरी को डीपीओ माध्यमिक शिक्षा निशांत किरण के विरुद्ध कार्रवाई का आदेश दिया गया था। गठित आरोपों की जांच के लिए आदेश संकल्प संचिका संख्या 03 जनवरी-228/2024 द्वारा निशांत किरण तत्कालीन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, स्थापना, वैशाली सम्प्रति जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, (मा.शि. एवं साक्षरता) वैशाली के विरुद्ध कार्रवाई आदेश दिए गए थे।
विज्ञापन


वैशाली डीएम ने लगाया आरोप

  • सेवानिवृत शिक्षकों के बकाया भुगतान में विलंब करना

  • आम लोगों से मिलने/जन शिकायत के मामले/योजनाओं में अनियमितता बरतना 

  • जन शिकायत निवारण पदाधिकारी द्वारा पारित आदेश का अनुपालन नहीं करना

  • नियोजन से संबंधित परिवाद पत्र की सुनवाई में क्या कार्रवाई की गई स्पष्ट नहीं करना

  • लेखा के लंबित मामलों की समीक्षा बैठक में विलम्ब से भाग लेना

  • मुख्य मंत्री जनता दरबार / सीएम डैश बोर्ड / सीपी ग्राम एवं जन शिकायत से संबंधित मामलों के जिला स्तरीय बैठकों में अनुपस्थित रहना

  • बिहार लोक सेवा आयोग पटना द्वारा आयोजित विद्यालय अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा में सम्मिलित अभ्यार्थियों द्वारा अपलोड किये गये प्रमाण पत्रों की जांच / दस्तावेज सत्यापन कार्य में सहयोग ना करना

  • मुख्यालय छोड़ने से पहले सूचना ना देना इत्यादि प्रथम दृष्टया प्रमाणित है

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें