फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: शराबियों पर नकेल कसने सड़क पर उतरी मध निषेध और उत्पाद विभाग, गाड़ियों की डिक्की खोलकर किया जांच

Wed, 01 Jan 2025 06:29 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

शराबियों पर नकेल कसने के लिए मध निषेध और उत्पाद विभाग सड़क पर उतरा। एक-एक गाड़ियों की डिक्की खोलकर जांच किया गया।
विज्ञापन
डिक्की खोलकर किया जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले में मध निषेध और उत्पाद विभाग शराबबंदी कानून को लेकर सख्त है। नए साल में भी शराबियों और धंधेबाज पर नकेल कसने के लिए उत्पाद की टीम विशेष अभियान चलाकर सड़क पर डटी रही और वहीं पर बुधवार शाम शहर में प्रवेश करने वाले नौ एंट्री पोस्ट पर वाहनों की जांच की गई।

विज्ञापन


इस दौरान छोटे बड़े सभी वाहनों को रोककर उनके डिक्की के साथ ही अन्य सामानों की जांच की गई।उत्पाद विभाग की टीम ने एक-एक वाहन को रोका और उसकी गहन जांच पड़ताल की गई है। बाइक सवार के कमर, बैग और डिक्की की जांच किया गया है। इसके अलावा चार पहिया वाहनों की भी जांच की गई और गाड़ी का सीट, उसमें रखे सामान और डिक्की खंगाला गया। वहीं, इस जांच को देख कर कई लोग मौके से भागने में सफल रहे।

उत्पाद विभाग के निरीक्षक सह प्रभारी उपायुक्त शुभेन्दु कुमार ने बताया कि वर्ष 2025 को देखते हुए हम लोग एक विशेष जांच अभियान चला रहे हैं और इसके तहत छोटे बड़े वाहनों को रोक कर जांच की जा रही है। इससे जिले में एक संदेश जाएगा कि रास्ते में आपत्तिजनक सामान लेकर न चलें। जिले के अंदर में बने नौ चेक पोस्ट पर उत्पाद टीम विशेष अभियान के तहत वाहनों की जांच कर रही है और जो भी वाहन संदिग्ध लगता है, उसे रोककर तलाशी ली जाती है तो आज नया साल का पहला दिन है और उत्पाद की टीम शराबियों और धंधेबजों को एक संदेश दे रही है। इसके साथ ही वाहनों की तलाशी अभियान आगे भी जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें