फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: पटना-वैशाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 2.50 लाख का इनामी अपराधी प्रिंस कुमार की मुठभेड़ में मौत

Fri, 06 Feb 2026 02:46 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Patna News: वैशाली के हनुमान नगर में एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 2.50 लाख का इनामी अपराधी प्रिंस कुमार मुठभेड़ में मारा गया। वह पीएमसीएच से फरार था और हत्या सहित कई मामलों में वांछित चल रहा था।
 
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले में शुक्रवार को बिहार एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 2.50 लाख रुपये का इनामी अपराधी प्रिंस कुमार मुठभेड़ में मारा गया। यह कार्रवाई हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के हनुमान नगर में की गई, जहां उसके छिपे होने की गुप्त सूचना मिली थी।

विज्ञापन

 
पीएमसीएच से फरारी के बाद से पुलिस की नजर में था अपराधी
प्रिंस कुमार पिछले वर्ष इलाज के दौरान पटना के पीएमसीएच से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। आरोप है कि उसने पुलिसकर्मियों को मटन पार्टी में उलझाकर एक कमरे में बंद कर दिया और अपने साथियों के साथ फरार हो गया। इसके बाद से वह बिहार पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ था।
 
कई राज्यों और नेपाल तक चल रही थी तलाश
फरारी के बाद बिहार पुलिस और एसटीएफ की कई टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए बिहार के अलावा नेपाल और अन्य राज्यों में भी छापामारी कर रही थीं। प्रिंस वैशाली जिले के एक हत्या मामले में भी वांछित था और वैशाली पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
विज्ञापन

 
इश्तिहार के बावजूद नहीं किया था आत्मसमर्पण
कुछ दिन पहले वैशाली थाना क्षेत्र में उसकी मौजूदगी की सूचना मिली थी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले वह फरार हो गया। बाद में सराय थाना की पुलिस ने न्यायालय से इश्तिहार जारी होने के बाद गोरौल स्थित उसके घर पर इश्तिहार चिपकाया था और परिजनों से आत्मसमर्पण कराने को कहा गया था, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया।
 
पढ़ें- Bihar News : एसएसबी जवान के बेटे को बीच सड़क पर गोली मारी; दोस्त के जन्मदिन में जाते समय हमला

फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में मारा गया
शुक्रवार को एसटीएफ को सूचना मिली कि प्रिंस हनुमान नगर के एक घर में छिपा है। सूचना के सत्यापन के बाद एसटीएफ और वैशाली पुलिस की टीम ने छापामारी की। इस दौरान प्रिंस ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसे मार गिराया गया। बताया गया है कि उसके एक सहयोगी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

 
घटना के बाद पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। प्रिंस कुमार पर बिहार पुलिस की ओर से 2.50 लाख रुपये का इनाम घोषित था और वह लंबे समय से वांछित अपराधी था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें