फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: ट्रैक्टर चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीट कर हत्या, दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी

Sat, 14 Dec 2024 07:02 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

बिहार के मुजफ्फरपुर में ट्रैक्टर चोरी के आरोप में एक युवक को तालिबानी सजा दी गई है। युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
मृतक व्यक्ति और पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां गांव के एक ट्रैक्टर की चोरी करने के आरोप में युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैला हुआ है। ये बताया जा रहा है कि चोर-चोर कहकर स्थानीय लोगों ने पहले युवक को पकड़ा और फिर उसकी जमकर पिटाई कर डाली, जिसमें उसकी मौत हो गई है।

विज्ञापन


वहीं, इस हत्या से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पूरा मामला मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र के राजखंड उतरी पंचायत के वार्ड संख्या-5 के जोगिया गांव का है। जहां पर देर रात गंगा सहनी के दरवाजे पर लगे ट्रैक्टर की चोरी करते एक चोर बोलकर उसे स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया था। फिर शुरू हुई चोर की बेरहमी से पिटाई, यही नहीं बल्कि ये पिटाई का सिलसिला और अब हो गई चोर की मौत हो गई। वहीं, इस घटना की सूचना मिलते ही औराई थाना की पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

घटना की मृतक के परिजन ने बताया कि उसके परिवार के एक सदस्य को न सिर्फ पकड़ लिया था। बाकी उसके बाद युवक को आरोपी चोर बताकर हाथ पैर बांध दिया गया और इतना पीटा गया कि अस्पताल आते आते उसकी मौत हो गई है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं, मामले में प्रशिक्षु डीएसपी सह औराई थाना के एसएचओ अभिजीत अलकेश ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई थी कि ट्रैक्टर चोरी करते एक चोर को पकड़ा गया है, जिसके बाद मामले की सूचना प्राप्त होते ही मौके पर पहुंचकर चोर को ईलाज के लिए अस्पताल में लाया गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। फिलहाल, पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें