फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: एक्टिव मोड में मोतिहारी पुलिस...एसपी बोले- चेकिंग के दरमियान अपराधियों पर चक्र एप से रखेंगे नजर

Sat, 04 Jan 2025 01:54 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

बिहार के मोतिहारी में अब पुलिस चक्र एप से अपराधियों पर नजर रखेगी। मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा, वाहन चेकिंग के दौरान कुख्यात अपराधियों पर चक्र एप से नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
मोतिहारी का नजारा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में मोतिहारी पुलिस ने इन दिनों अपराधियों पर शिकंजा कसने और सड़कों पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए चक्र एप नामक एक मोबाइल एप्लीकेशन को लॉन्च किया है। इससे अपराधियों की पहचान और निगरानी में आसानी होगी। इस एप से पुलिस को वाहन जांच के दौरान अपराधियों की पहचान करने में काफी मददगार साबित करेगा।

विज्ञापन


बता दें कि जिले के पुलिसकर्मी अब वाहन और उसमें सवार व्यक्ति की फोटो लेकर इस एप के माध्यम से मिलान कर तुरंत पता कर सकते हैं कि उस व्यक्ति पर कोई केस दर्ज है या नहीं। यदि केस है तो वह बेल पर है या वारंटी। अपराध की प्रकृति और उनके पिछला आपराधिक रिकॉर्ड की भी जानकारी लग जाएगी।

बताते चलें, चक्र एप में जेल से छूटे सभी अपराधियों का विस्तृत डेटा बेस मौजूद है। यह एप जिले के हर पुलिसकर्मी के मोबाइल में इन्स्टॉल किया जाएगा, इससे जांच प्रक्रिया तेज और सटीक हो जाएगी। एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि इस नई प्रणाली के तहत न केवल वाहन की जांच होगी, बल्कि चालक और उसमें सवार अन्य लोगों की भी जांच की जाएगी। अपराधियों को सड़क पर घूमने की आजादी नहीं मिलेगी। यदि कोई अपराधी सड़क पर पाया गया तो उसे तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें