फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: चौरसिया चौक के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल अधेड़ की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

Wed, 01 Jan 2025 05:53 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

बिहार के वैशाली में चौरसिया चौक के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, परिजनों का हादसे के बाद से रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले में औद्योगिक थाना क्षेत्र के चौरसिया चौक के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी कला पूर्वी गांव निवासी स्वर्गीय फकीरा चौधरी के 52 वर्षीय पुत्र सीताराम चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में आवश्यक कार्रवाई के बाद शव का सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मंगलवार को सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी कला पूर्वी गांव निवासी सीताराम चौधरी काम कर घर लौट रहा था। इसी दौरान औद्योगिक थाना क्षेत्र के चौरसिया चौक के पास किसी अज्ञात वाहन के चपेट में आ गया, जिससे वह सड़क किनारे गिर गया। सड़क किनारे गिरा देख स्थानीय लोगों घटना की सूचना औद्योगिक थाना की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसआई यशवंत कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच कर घायल अधेड़ को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मृतक की पहचान कर घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंच गए। बताया गया कि मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। अधेड़ की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन


इस संबंध में एसआई यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि किसी अज्ञात वाहन की ठोकर से एक व्यक्ति की घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा था। पुलिस ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंची थी। डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया है। शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। इस मामले में मृतक के परिजनों ने किसी प्रकार का लिखित आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें