फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident News : बिहार में भीषण सड़क हादसा, दो वाहनों की टक्कर में पिता-पुत्र सहित तीन लोग जिंदा जले

Wed, 23 Jul 2025 09:07 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar : बिहार में भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वाहनों की टक्कर में तीन लोग जिंदा जल गये। मरने वालों में पिता-पुत्र भी शामिल हैं। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली में दर्दनाक हादसा हुआ है। इस घटना में हाइवा और ट्रक की आमने सामने टक्कर हुई है। दोनों वाहनों की टक्कर होते ही अचानक ट्रक में भीषण आग लग गई। इस घटना में आग में जलकर ट्रक चालक पिता पुत्र एवं हाइवा चालक की मौत हो गई। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार, एसडीओ रामबाबू बैठा,सदर थाना अध्यक्ष सहित पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गए। घटना की जानकारी मिलते ही पांच दमकल कर्मी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए। मृतक ट्रक चालक सारण जिले के नया गांव डुमरी बुजुर्ग निवासी कन्हाई राय के पुत्र इंद्रदेव राय (41) एवं उनके पुत्र ऋतिक कुमार थे। इसके साथ ही हाईवे चालक की भी मौत हो गई, जिसके शव की पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Tejashwi Yadav: 'CM नीतीश को चर्चा का विषय भी नहीं पता'- क्यों बोले तेजस्वी; विधानसभा से निकल भड़ास निकाली

घटना के संबंध में आसपास के लोगों ने बताया कि हाजीपुर की तरफ से बालू लोड कर हाईवा लेकर चालक महुआ की तरफ जा रहा था। इसी दौरान महुआ की रानी पोखर से गेहूं खाली करके ट्रक लेकर चालक हाजीपुर की तरफ आ रहा था। इसी दौरान ट्रक और हाईवे अनियंत्रित होकर रंगीला चौक के निकट टकराने से ट्रक में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग जुट गए। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी सदर थाना क्षेत्र की पुलिस एवं दमकल कर्मियों को दी। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस एवं दमकल कर्मी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए।
यह खबर भी पढ़ें-Prashant Kishor: जनसुराज के प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज; दो घंटे तक नहीं पहुंच सके विधानसभा या धरनास्थल
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। हालांकि पुलिस पदाधिकारी के द्वारा कुछ ही देर में जाम को समाप्त करा दिया। घटना की जानकारी मिलते ही हाजीपुर से चार दमकल की टीम घटनास्थल पर पहुंची। प्रचंड आग को देखते हुए एक अग्निशमन की गाड़ी महुआ से बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दोनों क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क पर से हटाया गया। इस संबंध में सदर एसडीओ राम बाबू बैठा ने बताया है कि दो वाहनों की टक्कर हुई है, जिसमें तीन लोगों की मौत की बात आ रही है। तमाम पुलिस पदाधिकारी एवं अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें