फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरे बाप रे: बिहार के युवक के खाते में आ गए इतने रुपये कि उड़ गई नींद, आप भी गिनते रह जाएंगे

Fri, 08 Aug 2025 12:23 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar: झूमन बताते हैं कि उनके खाते में अमूमन 2-3 हजार रुपये ही रहते थे। अब अचानक इतनी बड़ी रकम कहां से आ गई, यह समझ से बाहर है। बैंक ने खाता फ्रीज कर दिया है, जिससे वह अपनी जमा पूंजी भी नहीं निकाल पा रहे हैं।
विज्ञापन
इसी युवक के खाते में आए पैसे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र के मड़वन के झखड़ा शेख गांव के रहने वाले झूमन कुमार यादव के बैंक खाते में इतनी बड़ी रकम आ गई कि वह रातोंरात खरबपति से भी ऊपर की श्रेणी में पहुंच गए। बैंक बैलेंस देखने के बाद उनकी नींद उड़ गई और अब वह बड़ी परेशानी में हैं, क्योंकि खाता फ्रीज हो जाने से वह अपना खुद का पैसा भी नहीं निकाल पा रहे हैं। झूमन यादव कई वर्षों तक मुंबई में एक होटल में गेटकीपर का काम करते थे। कुछ दिन पहले ही वह छुट्टी पर अपने गांव लौटे थे। उनका खाता कोटक महिंद्रा बैंक में है, जो मुंबई में खुलवाया गया था।

बीते 2 अगस्त 2025 को उन्होंने जब बैलेंस चेक किया, तो रकम देखकर उनके होश उड़ गए। बैंक खाते में बैलेंस 10,01,35,60,00,00,00,00,00,01,00,23,56,00,00,00,02,945 रुपये दिखा रहा था। यह रकम लाख, करोड़ या खरब तो छोड़िए, नील से भी कई गुना ज्यादा है।

विज्ञापन


पढ़ें: खाते में आए 10 खरब 1 करोड़ 35 लाख 60 हजार रुपए, अब खूब हो रही चर्चा; जानिए क्या है मामला

झूमन बताते हैं कि उनके खाते में सामान्यतः 2-3 हजार रुपये ही रहते थे। अब अचानक इतनी बड़ी रकम कहां से आ गई, यह समझ से बाहर है। बैंक ने खाता फ्रीज कर दिया है, जिससे वह अपनी जमा पूंजी भी नहीं निकाल पा रहे हैं। फिलहाल, इस मामले की जानकारी बैंक और संबंधित अधिकारियों को दी गई है। जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि यह बैंक की तकनीकी गलती है या किसी और वजह से यह रकम खाते में दिखाई दे रही है।

जमुई में मजदूर के खाते में आए इतने पैसे
इससे पहले जमुई से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया था। यहां एक मजदूर के खाते में 10 खरब 1 करोड़ 35 लाख 6000 रुपए आ गए थे। टेनी मांझी ने बताया कि 'जब मैंने अपने अकाउंट में इतने रुपए देखे तो इसे निकालने की कोशिश करने लगा। लेकिन 10 सेकेंड के अंदर ही बैंक ने खाते को फ्रीज कर दिया था। उन्होंने बताया कि मेरे अकाउंट में 500 रुपए थे, अब वो भी नहीं निकल रहे हैं। जिससे अब मैं अपने पिता को भी पैसे नहीं भेज पा रहा हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें