फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बाबा गरीब नाथ को जल चढ़ाने जा रहे कांवरिया की हार्ट अटैक से मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

Sat, 26 Jul 2025 03:15 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar: मृतक के भांजे जय कुमार शुक्ला ने बताया कि उनके मामा पूरी श्रद्धा से कांवर यात्रा कर रहे थे। शुक्रवार को वे रेपुरा से पहलेजा घाट पहुंचे थे और वहीं से जल लेकर बाबा गरीब नाथ की ओर रवाना हुए थे। उन्होंने यह भी बताया कि मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट या संघर्ष के निशान नहीं हैं।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबा गरीब नाथ मंदिर में जल चढ़ाने जा रहे एक कांवरिया की हाजीपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र स्थित रेपुरा गांव निवासी 50 वर्षीय कुमोद चौधरी के रूप में हुई है।

कुमोद चौधरी शुक्रवार को कांवर यात्रा पर निकले थे। उन्होंने सारण जिले के पहलेजा घाट से उत्तरवाहिनी गंगा जल भरा था और मुजफ्फरपुर स्थित बाबा गरीब नाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए जा रहे थे। इसी क्रम में शनिवार तड़के वे सदर थाना क्षेत्र के चईला चौक स्थित एक चाय दुकान पर रुके। सुबह करीब 5 बजे शौच के लिए पास के बगान में गए, जहां अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


पढ़ें: करंट लगने से मौत, आटा मलकर शव में जान फूंकने का प्रयास करते रहे परिजन; घंटों चला अंधविश्वास का खेल

मृतक के भांजे जय कुमार शुक्ला ने बताया कि उनके मामा पूरी श्रद्धा से कांवर यात्रा कर रहे थे। शुक्रवार को वे रेपुरा से पहलेजा घाट पहुंचे थे और वहीं से जल लेकर बाबा गरीब नाथ की ओर रवाना हुए थे। उन्होंने यह भी बताया कि मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट या संघर्ष के निशान नहीं हैं।

सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस पदाधिकारी रिंकी कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, हाजीपुर भेज दिया। रिंकी कुमारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक प्रतीत हो रहा है। परिजनों से पूछताछ में भी यही बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें