Bihar: प्रदर्शनकारियों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं तो आंदोलन को पूरे बिहार में तेज किया जाएगा। होमगार्ड जवानों ने साफ कहा कि सरकार जब तक उनकी मांगों को मान नहीं लेती, तब तक वे आंदोलन जारी रखेंगे।
वैशाली जिले के हाजीपुर में मंगलवार को होमगार्ड जवानों ने अपनी 21 सूत्री मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। रामाशीष चौक से लेकर डीएम कार्यालय तक जवानों ने पैदल मार्च निकाला और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
भारी संख्या में जुटे होमगार्ड जवानों ने जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह को ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान जवानों ने आरोप लगाया कि बिहार सरकार लगातार उन्हें नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार उनकी मांगें पूरी की जानी चाहिए।
प्रदर्शनकारियों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं तो आंदोलन को पूरे बिहार में तेज किया जाएगा। होमगार्ड जवानों ने साफ कहा कि सरकार जब तक उनकी मांगों को मान नहीं लेती, तब तक वे आंदोलन जारी रखेंगे। यह एक दिवसीय प्रदर्शन कार्यक्रम बिहार गृह रक्षा वाहिनी एवं स्वयंसेवक संघ के बैनर तले आयोजित किया गया था।