फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: महिला ने युवक को जड़े कई थप्पड़... हाथापाई भी की, सड़क पर चला हाई-वोल्टेज ड्रामा; पीड़ित बोला- ये तो...

Wed, 11 Dec 2024 09:45 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur News: सड़क पर महिला और पुरुष के झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो नाटकीय झगड़े को देखकर पुलिसकर्मियों ने अपना सिर पकड़ लिया। बाद में दोनों को लेकर थाने चली गई। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
सड़क पर झगड़ा करते महिला और पुरुष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले के अति सुरक्षित और वीवीआईपी क्षेत्र कहे जाने वाले समाहरणालय परिसर रोड पर बुधवार को एक महिला और पुरुष के बीच जमकर हाई-वोल्टेज ड्रामा हुआ। पति-पत्नी के इस झगड़े ने सड़क पर अफरा-तफरी मचा दी। झगड़े के दौरान राहगीरों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसने इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया।

विज्ञापन

 
क्या है मामला?
जानकारी के मुताबिक, घटना के दौरान महिला और पुरुष के बीच तीखी बहस के साथ हाथापाई भी हुई। महिला ने पुरुष को कई बार तमाचे जड़े, लेकिन पुरुष का कहना था कि महिला उसकी पत्नी नहीं है। उसने आरोप लगाया कि महिला जबरदस्ती उसके गले पड़ रही है। वहीं, महिला ने दावा किया कि वह उसका पति है और वह समाज के सामने इस बात का सबूत देने को तैयार है।
 
पुलिस ने किया हस्तक्षेप
घटनास्थल पर मौजूद लोगों की भीड़ के बीच पुलिस मौके पर पहुंची। पति-पत्नी के इस नाटकीय झगड़े को देखकर पुलिसकर्मियों ने पहले तो सिर पकड़ लिया, लेकिन जल्द ही दोनों को समझा-बुझाकर थाने ले गई। वहीं, इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बीच, रास्ते से गुजर रहे कई लोगों ने वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में महिला और पुरुष को एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते और हाथापाई करते देखा जा सकता है।
विज्ञापन

 
सोशल मीडिया पर बहस
वीडियो वायरल होने के बाद लोग सोशल मीडिया पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे पति-पत्नी का निजी मामला मानते हुए हस्तक्षेप न करने की बात कर रहे हैं। वहीं, कुछ इसे सार्वजनिक स्थल पर अनुचित व्यवहार बता रहे हैं।
 
इधर, नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि महिला और पुरुष के दावों की सच्चाई की पुष्टि की जा रही है। फिलहाल दोनों को थाने बुलाकर बयान दर्ज किए गए हैं और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें