फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, हॉट स्पॉट किए जा रहे चिन्हित; अब तक छह केस मिले

Sun, 07 Jul 2024 12:54 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar News: मानसून की बारिश और जल जमाव से होने वाले डेंगू मलेरिया को लेकर के स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर रखा गया है। बीते वर्ष में 600 के करीब केस आने के बाद इस वर्ष स्वास्थ्य विभाग फूंक फूंक कर कदम रख रहा है।
विज्ञापन
डेंगू के केस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में इस वर्ष मई के महीने में डेंगू के 5 मरीज मिल जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। वहीं डेंगू को फैलने से रोकने के लिए विभाग ने जुलाई से तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारी को तेज कर दिया है और इस दिशा में अलग अलग प्लान को बनाया है।

विज्ञापन


जिसमें पीएचसी से लेकर सदर अस्पताल और एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज तक इलाज की विशेष तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही नगर निगम प्रशासन को शहरी क्षेत्रों में गड्ढे में जमा पानी को हटाने के साथ-साथ दवाई का छिड़काव कराया जाने के लिए पत्रचार किया जा रहा है और फॉगिंग भी करवाई जायेगी। 

जिले के ACMO डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि डेंगू के हॉट स्पॉट चिन्हित करने के लिए प्रभावित क्षेत्र में सभी आशा कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया है और आशा कार्यकर्ता पिछले वर्ष जहां-जहां डेंगू के मरीज मिले थे, वहां जाकर लोगों को डेंगू से बचाव के उपाय बतायेंगी। यही नहीं बाकी गत वर्ष सबसे ज्यादा डेंगू के मरीज मुशहरी प्रखंड में मिले थे, इसलिए इस बार मुशहरी प्रखंड पर विशेष ध्यान भी दिया जायेगा। इसके साथ साथ ही नगर निगम प्रशासन को भी फॉगिंग कराने और गड्ढे को भरने के लिए पत्र लिखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें