फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: राम मंदिर से 5 फीट छोटा होगा सीता मंदिर, पुनौरा धाम में भव्य जानकी मंदिर का शिलान्यास कल

Thu, 07 Aug 2025 10:33 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

माता सीता के प्राकट्य स्थल पुनौरा धाम में 8 अगस्त को भव्य जानकी मंदिर का शिलान्यास होने जा रहा है। मंदिर का निर्माण वास्तुकार चंद्रकांत की देखरेख में होगा, जिन्होंने अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण किया था।
विज्ञापन
पुनौरा धाम में भव्य जानकी मंदिर का शिलान्यास कल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में 8 अगस्त को माता सीता के भव्य जानकी मंदिर का शिलान्यास होने जा रहा है। यह मंदिर बिहार ही नहीं, पूरे भारत के लिए एक धार्मिक, सांस्कृतिक और भावनात्मक गौरव का प्रतीक बनेगा। खास बात यह है कि यह मंदिर अयोध्या के श्रीराम मंदिर से महज 5 फीट छोटा होगा और इसके वास्तुकार भी वही हैं, जिन्होंने अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण किया है।

विज्ञापन


जानकी मंदिर निर्माण की लागत 882.87 करोड़ रुपए तय की गई है और इसे अगस्त 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य है। इस प्रोजेक्ट को अयोध्या की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। इसमें विशाल मंदिर के अलावा तीर्थयात्रियों के लिए धर्मशाला, आवास, सांस्कृतिक केंद्र और पर्यटन सुविधाएं भी शामिल होंगी। बिहार सरकार की योजना है कि इसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाए।

8 अगस्त को मंदिर का भूमिपूजन का आयोजन होगा, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति की संभावना है। इस दिन शाम को पूरे बिहार में घर-घर दीप जलाए जाएंगेक और दीपावली जैसा उत्सव मनाया जाएगा। पुनौरा धाम में विशेष रूप से 51 हजार दीपों से परिसर को जगमगाया जाएगा। इस मौके पर वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद, ढोल-नगाड़ों और मठ-मंदिरों में पूजन-अर्चन का विशेष आयोजन होगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bihar Crime: पटना में युवक पर दिनदहाड़े चाकू से हमला, बदमाशों ने की लूटपाट; गंभीर हालत में पटना रेफर

बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के अध्यक्ष प्रो. रणवीर नंदन ने कहा कि 8 अगस्त केवल एक तिथि नहीं, बल्कि पूरे भारत के लिए गौरव, संस्कृति और नारी शक्ति की प्रतिष्ठा का महापर्व साबित होगा। इस दिन का सीधा प्रसारण राज्य भर के प्रमुख मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर किया जाएगा।

पुनौरा धाम वही पावन भूमि है, जहां राजा जनक ने हल जोतते समय माता सीता को धरती से प्राप्त किया था। धर्मग्रंथों में वर्णन है कि माता के प्राकट्य के समय पूरी मिथिला नगरी उत्सव में डूब गई थी। आज वही भूमि फिर से गौरवशाली इतिहास दोहराने को तैयार है।

यह जानकी मंदिर नारी शक्ति, त्याग, मर्यादा और भारतीय संस्कृति की प्रतीक माता सीता को समर्पित होगा। इसके माध्यम से बिहार की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक मंच पर स्थापित करने का सपना आकार ले रहा है। पुनौरा धाम का यह मंदिर अयोध्या के राम मंदिर की भव्यता के समानांतर, सीता जन्मभूमि को नई पहचान देगा।
विज्ञापन


शाह दिखाएंगे हरी झंडी

कल केंद्रीय मंत्री अमित शाह पुनौरा धाम, सीतामढ़ी से दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हरी झंडी दिखाकर उसका शुभारंभ करेंगे।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें