फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गैस एजेंसी संचालक को मारी गोली, हालत गंभीर; लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की

Sun, 03 Aug 2025 10:39 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

Muzaffarpur Crime News: वारदात को लेकर स्थानीय लोगों में भी आक्रोश है। उनका कहना है कि अपराधी अब बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस को इस मामले को गंभीरता से लेनी चाहिए। 
विज्ञापन
गैस एजेंसी संचालक की हालत गंभीर है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों ने गैस एजेंसी को गोली मार दी। उनकी हालत गंभीर है। घटना करजा थाना क्षेत्र के बड़कागांव बाजार की है। शनिवार शाम अपराधियों ने गैस एजेंसी में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। लूट के प्रयास के दौरान विरोध करने पर संचालक को दो गोली मार दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने फौरन घायल शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


गैस एजेंसी वितरक संघ ने दी यह चेतावनी
इधर, घटना की सूचना मिलते ही सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। घटनास्थल के आसपास लगे दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। वहीं घटना के विरोध में गैस एजेंसी वितरक संघ ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो वह कार्य बहिष्कार करेंगे।
पड़ोसी ने युवक को चाकू गोदकर मार डाला, उसके पिता पर भी किया जानलेवा हमला; हंसी-मजाक से भड़का था आरोपी
विज्ञापन
विज्ञापन


चार बाइक पर सवार होकर पांच अपराधी आए थे
प्रत्यक्षदर्शी और एजेंसी कर्मी जोगिंदर तिवारी ने बताया कि चार बाइक पर सवार होकर पांच अपराधी आए थे। इनमें से तीन बाहर खड़े होकर रेकी कर रहे थे, जबकि दो अपराधी अंदर घुस गए और संचालक अभिनव उर्फ धीरज पर अंधाधुंध गोलियां चलाने लगे। इस दौरान लगभग छह राउंड फायरिंग की गई, जिसमें दो गोलियां धीरज को लगीं। लूट में कितनी रकम ले जाई गई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। घायल धीरज का इलाज कर रहे डॉक्टर डॉ. गौरव वर्मा ने बताया कि मरीज की हालत बेहद गंभीर है। उसे दो गोलियां लगी हैं और फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें