फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: शादी की रस्म बनी काल; गंगा में डूबे एक ही परिवार के पांच सदस्य, चार लोगों के मौत से मातम

Wed, 22 Apr 2026 01:51 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Bihar: वैशाली के सोनपुर थाना क्षेत्र में गंगा नदी में नहाने के दौरान एक ही परिवार के पांच लोग डूब गए। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की तलाश SDRF की टीम द्वारा जारी है। हादसा शादी समारोह के बाद चौठारी रस्म के दौरान हुआ, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर है।
विज्ञापन
सदर अस्पताल में परिजन और पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली के सोनपुर थाना क्षेत्र के बैजलपुर जगदंबा स्थान के समीप गंगा नदी में बड़ा हादसा हो गया। नहाने के दौरान एक ही परिवार के पांच लोग डूब गए। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक लापता की तलाश अभी भी जारी है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू कार्य शुरू कराया गया।

विज्ञापन


चार शव बरामद,  एक की तलाश में SDRF की टीम जुटी
जानकारी के अनुसार, परिवार शादी समारोह के बाद चौठारी रस्म के लिए गंगा स्नान करने गया था, तभी यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि जैसे ही सभी लोग नदी में उतरे, अचानक पांच लोग गहरे पानी में चले गए और डूब गए। स्थानीय लोगों की मदद से दो लोगों के शव बाहर निकाले गए, जिन्हें हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा गया है। तीन अन्य लोगों की तलाश SDRF की टीम द्वारा जारी की गई तो दो शव और बरामद हुआ। वहीं, अभी भी एक लापता की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें: चार दिन बाद थाने पहुंची नाबालिग, बोली-घर नहीं जाऊंगी! पूर्व मुखिया के बेटे पर लगा है अपहरण का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों की पहचान, परिजनों में मचा कोहराम
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान रवी कुमार की पत्नी गुड़िया देवी और जन्नाद्धन सिंह की पत्नी बबिता देवी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद शवों का पोस्टमार्टम हाजीपुर सदर अस्पताल में कराया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें