फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar news: नाबालिक अपहरण केस में जेल में बंद युवक के घर में आग, लूटपाट के बाद हुआ भारी नुकसान

Mon, 12 May 2025 10:08 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

वैशाली जिले के बेलसर थाना क्षेत्र अंतर्गत मिश्रौलिया अफजलपुर में किशोरी के अपहरण के आरोप में जेल में बंद युवक के घर में आग लगा दी। आगलगी में आरोपी युवक के साथ ही दो अन्य घर भी जलकर राख हो गए। 
 
विज्ञापन
जेल में बंद युवक घर में लगाई गई आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के बेलसर थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया अफजलपुर में एक किशोरी के अपहरण के आरोप में जेल में बंद युवक के घर में आग लगा दी गई। इस आग में आरोपी युवक का घर ही नहीं, बल्कि दो और घर भी जलकर राख हो गए। लड़की के परिवार के लोगों पर यह आरोप है कि उन्होंने आग लगाई। इस घटना के बाद दोनों पक्षों में जातीय तनाव पैदा हो गया है। आग से हुए नुकसान के बारे में पीड़ित दशरथ सहनी ने बेलसर थाना में शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन


आवेदन में यह आरोप लगाया गया है कि शुक्रवार रात लड़की के परिवार के लोग घर पहुंचे और कहा कि घरों में आग लगाकर लोगों को जिंदा जला दो। इसके बाद सभी आरोपियों ने घरों में लूटपाट की और फिर आग लगा दी। इस आग में दशरथ सहनी, दीपलाल सहनी और चंदेश्वर सहनी के घर और उसमें रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया।

यह भी पढ़ें: सदर अस्पताल गेट पर बाइक से युवती को छोड़कर भागा युवक, इलाज के दौरान मौत; कौन थी वह?
विज्ञापन


गौरतलब है कि एक महीने पहले गांव की एक किशोरी प्रेम प्रसंग में पड़ोसी अंतर्जातीय युवक के साथ भाग गई थी। इसके बाद लड़की के पिता ने बेलसर थाना में मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने किशोरी को ढूंढकर अदालत में पेश किया और अदालत के आदेश पर उसे उसके परिवार को सौंप दिया। इसके बाद किशोरी एक सप्ताह के भीतर फिर उसी युवक के साथ भाग गई। पुलिस ने किशोरी को फिर से ढूंढ लिया और आरोपी युवक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। फिलहाल किशोरी को रिमांड होम में रखा गया है।
विज्ञापन


वहीं, स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि घरों में आग लगने का कारण कोई जानबूझकर आग लगाना नहीं था। उनका कहना है कि आग बिजली के सॉर्ट सर्किट के कारण लगी क्योंकि घर झोपड़ी जैसी संरचनाओं के थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें