घायल का इलाज करते हुए डॉक्टर अस्पताल में
वैशाली जिले के जढुआ स्थित नवादा चौक के पास दर्दनाक हादसे में पांच लोग झुलस गए। पांचों की हालत गंभीर है। उनका इलाज चल रहा है। बताया गया है कि बुधवार अहले सुबह पिकअप पर बैंड-बाजा बजाने वाले 20 लोग सवार होकर समस्तीपुर से गया जा रहे रहे थे। इसी दौरान पिकअप वैन हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। घटना के बाद इलाक में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। पिकअप सवार लोगों ने स्थानीय लोगों की मदद से झुलसे हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया। सभी घायल पटना जिले के पहाड़ी गांव के निवासी हैं।
बिहटा-सरमेरा रोड पर हादसे में युवक की मौत
घटना के समय सभी लोग एक पिकअप पर सवार होकर समस्तीपुर से गया जा रहे थे। जैसे ही वे नवादा चौक के पास पहुंचे, अचानक बिजली के तार की चपेट में आ गए, जिससे यह दुर्घटना हुई। सूचना मिलते ही पिकअप पर लोड बैंड लेकर लोग मौके से फरार हो गए।
घायल का इलाज करते हुए डॉक्टर अस्पताल में
स्थानीय पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। इसमें पांच लोग झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसे लोगों में दिवाकर यादव का पुत्र गोलू राज (16 वर्षीय), कन्हैया राय का पुत्र विक्की कुमार (20 वर्षीय), रामबली राय का पुत्र बॉबी कुमार (25 वर्षीय) शामिल हैं। इन तीनों घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है, और उनका इलाज जारी है।