Bihar : सुपर स्टार राजेश खन्ना अभिनीत एक फिल्म थी, 'हाथी मेरे साथी', जिसका गाना था, चल चल चल मेरे साथी, ओ मेरे हाथी, तू ले चल खटारा खींच के...। आज ऐसी ही एक तस्वीर दिख रही है, लेकिन यह गाड़ी किसी हिरोइन की नहीं, बल्कि पुलिस की है। अब वायरल हो है।
नयी व्यवस्था में बिहार सरकार के द्वारा पूरे सूबे में आधुनिक तकनीक और क़ानून व्यवस्था को लागू करने के लिए समुचित संसाधनों की पूर्ति किये जाने का दावा करती है। लेकिन इसी बीच एक ऐसी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जो इन सारे दावों पर पानी फेरने के लिए काफी है। तस्वीर है वैशाली जिले की, जहां भगवानपुर थाना की गश्ती गाड़ी अचानक खराब हो गई। गाड़ी को स्टार्ट करने की भरपूर कोशिश की गई, लेकिन तमाम कोशिशें व्यर्थ साबित हुईं। मजबूरन पुलिस वाहन को एक अन्य गाड़ी में बांधकर खींचते हुए थाना ले जाना पड़ा। अब यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिससे पुलिस व्यवस्था की किरकिरी हो रही है।
विज्ञापन
पुलिस गाड़ी को खींच कर ले जाने का वीडियो वायरल
पुलिस गाड़ी को खींच कर ले जाने का वीडियो वायरल होने के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि भगवानपुर थाना की गश्ती गाड़ी रविवार की शाम क्षेत्र भ्रमण के लिए निकली थी। जैसे ही अड्डा चौक के पास पहुंची, गाड़ी अचानक बंद हो गयी। इसके बाद किसी अन्य वाहन की सहायता से पुलिस गाड़ी को खींच कर थाना पहुंचाया गया। इस दौरान किसी ने मोबाइल से वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद शहर में इस बात की चर्चा ए आम है।
विज्ञापन
लोग व्यवस्था पर उठा रहे सवाल
इस वायरल वीडियो को लेकर लोगों का कहना है कि गश्ती के दौरान पुलिस वाहन का खराब होना उसके व्यवस्था में कमी को दर्शाता है। अगर उसी समय कोई अप्रिय घटना हो जाती तो पुलिस कैसे तत्काल घटनास्थल पर पहुंचती। लोगों ने यह भी कहा कि महीने में एक बार एसपी द्वारा जिले के विभिन्न थानों में संचालित पुलिस गाड़ी को पुलिस केंद्र बुलाकर वाहन परेड कराया जाता है। इसका मुख्या कारण यह है कि इसी बहाने पुलिस गाड़ी के दुरुस्त होने या नहीं होने की जानकारी मिलती है, ताकि इसको दुरुस्त किया जा सके। इस दौरान बेहतर रख-रखाव वाले चालकों को पुरस्कृत भी किया जाता है। इसके बाद भी गाड़ी की जर्जरता उसके व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है।
थानाध्यक्ष ने कहा वीडियो पुराना है
इस मामले में पूछे जाने पर भगवानपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि यह वीडियो पुराना है। बीते दिनों महाशिवरात्रि के दिन गाड़ी का क्लच प्लेट जल गया था। इसी दौरान गाड़ी खराब हो गई थी। गाड़ी को टोचन करके बनाने के लिए भेजा गया था।