फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मुजफ्फरपुर में इलाज के दौरान बच्चे की मौत, परिजनों और ग्रामीणों ने किया जमकर हंगामा

Sun, 07 Sep 2025 07:00 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर

सार

Bihar Hindi News Today: बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिजन गुस्से में आ गए और शव को क्लिनिक के बाहर रखकर विरोध शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर इकट्ठा हो गए और झोलाछाप डॉक्टर की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
परिजनों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र के पहलादपुर गांव में रविवार को इलाज के दौरान 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद परिजन और ग्रामीण झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ आक्रोशित हो गए और शव को क्लिनिक के बाहर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने घंटों सड़क जाम कर दिया।

मृतक बच्चे की पहचान जिगर कुमार (12 वर्ष) के रूप में हुई है। वह पहलादपुर निवासी प्रवीन महतो का पुत्र था। जानकारी के अनुसार, जिगर रविवार सुबह 10 बजे खेलने के लिए बथान गया था, तभी उसका बाया पैर कट गया। इसके बाद उसकी मां चांदनी देवी और चाचा उसे पहलादपुर चौक स्थित लाल बाबू पासवान के क्लिनिक में इलाज कराने ले गए।

परिजनों के अनुसार, डॉक्टर ने पहले पैर पर पट्टी की और फिर इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगते ही बच्चे की हालत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में जिगर को तुर्की सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


पढ़ें:  'अख्तरूल ईमान खुद रह चुके हैं राजद से विधायक', RJD विधायक ने AIMIM नेता पर साधा निशाना

बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिजन गुस्से में आ गए और शव को क्लिनिक के बाहर रखकर विरोध शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर इकट्ठा हो गए और झोलाछाप डॉक्टर की पिटाई कर दी। इसी दौरान डॉक्टर वहां से फरार हो गया।

सूचना मिलने पर मुशहरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके अलावा डीएसपी पूर्वी-1 मनोज कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया। पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें